Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री, केवल 9,999 में boltt Evo को अपना बनाइए

Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री, केवल 9,999 में boltt Evo को अपना बनाइए

• 1 सितंबर से Flipkart पर होगा बड़ा मुकाबला, Fire-Boltt के Ace 5G और Evo की बिक्री शुरू
• boltt Evo में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
• 12,999 में 5G फोन का दमदार पैकेज, boltt Ace 5G में 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

नई दिल्ली, 25 अगस्त। स्मार्टवॉच से अपनी पहचान बनाने वाली Fire-Boltt ने अब स्मार्टफोन बाजार में भी कदम रख दिया है। कंपनी के नए होमग्रोन ब्रांड boltt ने अपने पहले दो स्मार्टफोन Ace 5G और Evo लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी कीमत के साथ मिलने वाले फीचर्स हैं। boltt Evo की डे-1 कीमत ₹9,999 और Ace 5G की ₹12,999 से शुरू होगी। दोनों स्मार्टफोन में 6.79 इंच का 120Hz डिस्प्ले, Android 16, Google Gemini आधारित AI फीचर्स और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों फोन की बिक्री 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर एक्सक्लूसिव शुरू होगी।

boltt ने Ace 5G और Evo को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी, AI फीचर्स और बेहतर रोजमर्रा की परफॉर्मेंस चाहते हैं। दोनों फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

फोन का एक बड़ा आकर्षण इसमें मिलने वाले AI फीचर्स हैं। Google Gemini की मदद से दोनों स्मार्टफोन में Circle to Search और Google Lens जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यूजर स्क्रीन पर मौजूद किसी चीज को सर्कल करके उसके बारे में जानकारी खोज सकता है, किसी वस्तु की पहचान कर सकता है या स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट का अनुवाद कर सकता है। कैमरा में AI Night Mode भी दिया गया है, जो कम रोशनी में फोटो को बेहतर बनाने के लिए इमेज प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करता है

Ace 5G और Evo दोनों में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी स्ट्रीमिंग, गेमिंग, सोशल मीडिया, म्यूजिक और नेविगेशन जैसे रोजमर्रा के कामों में लंबे समय तक साथ देने के लिए तैयार की गई है। Ace 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रखी गई है।  6GB+128GB के दाम 14,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल की कीमत ₹15,999 रखी गई है। पहले दिन यानी Day 1 ऑफर के तहत ये फोन क्रमशः12,999, 13,999 और 14,999 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। boltt Evo के 4GB+64GB मॉडल की कीमत ₹10,999 और 6GB+128GB मॉडल की कीमत ₹11,999 है। Day 1 ऑफर में इनकी कीमत घटकर क्रमशः ₹9,999 और ₹10,999 हो जाएगी।