नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन ब्रैंड Ai+ Smartphone ने अपने Nxt Quantum OS v1.1 का नया अपडेट जारी किया है। कंपनी का कहना है कि नए वर्जन में प्राइवेसी, डेटा सुरक्षा और यूजर कंट्रोल को मजबूत किया गया है। इसके तहत ऐप्स के डिवाइस और निजी डेटा तक पहुंच को यूजर पहले के मुकाबले ज्यादा आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा। ऐप्स का 100 फीसदी डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वरों और इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए रूट किया जाता है।
Nxt Quantum OS में सुरक्षा के लिए सोर्स रूल्स का ऑटोमेटेड विश्लेषण किया जाता है। कंपनी के अनुसार, सिस्टम 1,000 से ज्यादा कनेक्शन और 172 अलग-अलग डेस्टिनेशन IP की जांच करता है। इसका उद्देश्य नेटवर्क की सुरक्षा और डेटा की निगरानी को मजबूत करना है। कंपनी ने कहा कि सभी डेटा ट्रैफिक भारत के भीतर ही रखे जाते हैं। हालांकि, ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरी सेवाओं के लिए Google की कुछ मुख्य सेवाओं का बाहरी ट्रैफिक California और Singapore तक जाता है।
Nxt Quantum OS v1.1 में NxtPrivacy Dashboard पेश किया गया है। इसके जरिए यूजर एक ही जगह से अलग-अलग ऐप्स की परमिशन देख, बदल और वापस ले सकेंगे। बैकग्राउंड एक्टिविटी विजिबिलिटी फीचर यह बताने में मदद करेगा कि कोई ऐप इस्तेमाल न होने के दौरान संवेदनशील डिवाइस रिसोर्स तक कब पहुंच रहा है। प्राइवेसी अलर्ट ऐसे परमिशन की जानकारी भी देंगे, जो जरूरत से ज्यादा या अनावश्यक हो सकती हैं। Ai+ ने अपने Project Open Review 2.0 के तहत पारदर्शिता बढ़ाने की भी बात कही है। इसके जरिए रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, पत्रकार, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और एथिकल हैकर्स Ai+ डिवाइस की स्वतंत्र रूप से जांच कर सकेंगे और लॉन्च से पहले भी अपना फीडबैक दे सकेंगे।
NxtQuantum Shift Technologies एक इंडियन डीप-टेक कंपनी है, जो सुरक्षित और भारत-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है। कंपनी के अनुसार, NxtQuantum OS भारत का पहला Sovereign Operating System है और इसे भारत में डिजाइन, इंजीनियर और विकसित किया गया है। Ai+ Smartphone इसी OS पर आधारित स्मार्टफोन पेश करता है। कंपनी का फोकस साफ डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद सॉफ्टवेयर और किफायती कीमतों पर है।
