7540 mAh के पावरहाउस संग REDMI Turbo 5 की आज से बिक्री शुरू

7540 mAh के पावरहाउस संग REDMI Turbo 5 की आज से बिक्री शुरू

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल REDMI स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस, विशाल बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बिना किसी समझौते के हाई-एंड स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं।

REDMI Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और गेमिंग अनुभव बेहद शानदार बन जाता है।

गेमिंग के शौकीनों के लिए Xiaomi ने इसमें 3D IceLoop Cooling System और Game Turbo Wild Boost तकनीक दी है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 20 से अधिक लोकप्रिय गेम्स में लगातार 120fps गेमिंग अनुभव प्रदान करता है, वह भी बिना ओवरहीटिंग के।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की विशाल बैटरी है, जो भारत में किसी भी REDMI स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। इसमें 16% Silicon-Carbon तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 100W HyperCharge तकनीक की मदद से बैटरी मात्र 30 मिनट में 51 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए REDMI Turbo 5 में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट मौजूद है। यह कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। Turbo Snap मोड की मदद से केवल 4.4 सेकंड में 100 तस्वीरें कैप्चर की जा सकती हैं। AI Image Editing Suite फोटो एडिटिंग को और आसान बनाता है।

फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक पहुंचती है। 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, 12-बिट कलर और 3840Hz PWM डिमिंग जैसी खूबियां शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करती हैं। ऑडियो के लिए Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। मजबूती के मामले में भी यह फोन किसी फ्लैगशिप से कम नहीं है। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम, प्रीमियम ग्लास डिजाइन, Corning Gorilla Glass 7i और IP66, IP68 तथा IP69K जैसी ट्रिपल सुरक्षा रेटिंग मिलती है।

REDMI Turbo 5 तीन रंगों, Turbo White, Nitro Blue और Asphalt Black में उपलब्ध है। 8GB + 256GB के फोन की कीमत 37,999 रुपये है। ऑफर के बाद यह फोन 35,999 रुपये में मिलेगा)। 12GB + 256GB के फोन के दाम 40,999 (ऑफर के बाद यह 38,999 रुपये में मिलेगा।) यह स्मार्टफोन 19 जून की दोपहर 12 बजे से Mi.com, Amazon और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।