29,999 रुपये में 6000 mAh बैटरी से लैस Nothing Phone (4b) लॉन्च

29,999 रुपये में 6000 mAh बैटरी से लैस Nothing Phone (4b) लॉन्च

गेमिंग, कैमरा और AI का ऑल-इन-वन स्मार्टफोन, स्टाइल और स्पीड का नया कॉम्बिनेशन

लंदन की कंज्यूमर टेक कंपनी Nothing ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पहला (b) सीरीज स्मार्टफोन है, जिसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में Nothing का प्रीमियम डिजाइन, AI फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन में 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और ChatGPT इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Nothing Phone (4b) के 8GB+128GBवेरिएंट की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GBवेरिएंट की प्रभावी कीमत 33,699 रुपये है। इसमें 7.5% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसकी बिक्री 14 जुलाई से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales समेत प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Nothing Phone (4b) में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नया Glyph Bar दिया गया है। इसमें 45 मिनी LED लगी हैं, जो कॉल, नोटिफिकेशन, चार्जिंग और अन्य अलर्ट को बिना स्क्रीन ऑन किए दिखाती हैं। फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू तीन रंगों में उपलब्ध होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। Nothing Phone (4b) में कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और आधे घंटे से कम समय में 50% तक चार्ज हो जाती है। एक बार चार्ज करने पर फोन 18 घंटे तक सामान्य इस्तेमाल, 22 घंटे तक YouTube वीडियो और 26 घंटे तक Instagram ब्राउजिंग का साथ देता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OIS मेन कैमरा, 119 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और AI आधारित TrueLens Engine 4 दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से विडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में 6.77 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स और आउटडोर ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और 1000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है।

Nothing Phone (4b) Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। इसमें ChatGPT इंटीग्रेशन, Google Gemini, Circle to Search, Essential Space, Essential Search, Essential Voice और Essential Apps जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस फोन के लिए 3 साल Android अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट देगी। Nothing ने Phone (4b) RCB Edition भी पेश किया है। यह Royal Challengers Bengaluru की दूसरी IPL ट्रॉफी जीत का जश्न मनाने के लिए लिमिटेड एडिशन में लाया गया है और फिलहाल बेंगलुरु स्थित Nothing फ्लैगशिप स्टोर पर उपलब्ध है।