Qubo केवल कैमरा नहीं, आपके घर और कार का स्मार्ट AI सिक्युरिटी गार्ड!

Qubo केवल कैमरा नहीं, आपके घर और कार का स्मार्ट AI सिक्युरिटी गार्ड!

Qubo ने बदली स्मार्ट सिक्युरिटी की परिभाषा, खतरा दिखते ही ऐक्शन

Qubo के कैमरे अब सोचेंगे और बचाएंगे

हीरो ग्रुप के स्मार्ट डिवाइस ब्रांड Qubo ने अपने सिक्युरिटी कैमरों और डैशकैम की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि अब कैमरे सिर्फ घटना रिकॉर्ड नहीं करेंगे, बल्कि उसे रोकने की कोशिश भी करेंगे। साथ ही कंपनी ने 350 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक कारोबार और 25 लाख से ज्यादा डिवाइस बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

Qubo  कैमरा लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की AI से पहचान करता है।  खतरा दिखते ही तेज अलार्म अपने-आप बजा सकता है।  फुटेज का ऑटोमैटिक क्लाउड बैकअप लेता है। केवल रिकॉर्डिंग नहीं, वारदात को रोकने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Dashcam 4G Live में AI Guard पहले से उपलब्ध, जल्द पूरी डैशकैम रेंज में मिलेगा।  नया Dashcam Pro 2K ड्यूल कैमरा, 2K Quad HD रिकॉर्डिंग, सुपरकैपेसिटर और G-Sensor जैसी सुरक्षा सुविधाओं के साथ लॉन्च किया गया है। Qubo ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का सालाना कारोबार 350 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शुरुआत से अब तक कंपनी 25 लाख (2.5 मिलियन) से अधिक स्मार्ट डिवाइस बेच चुकी है।

 Qubo ने अपने कैमरों को केवल निगरानी करने वाले डिवाइस से सक्रिय सुरक्षा देने वाले सिस्टम में बदलने का दावा किया है। घटना AI Guard घटना को टालने या उसका असर कम करने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देता है। कैमरा इंसानों और संभावित खतरों की पहचान कर तुरंत फैसला लेने में सक्षम है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर कैमरा खुद तेज अलार्म बजा सकता है। कैमरे केवल इंटरनेट से जुड़े डिवाइस नहीं, बल्कि AI की मदद से स्मार्ट निर्णय लेने में भी सक्षम हैं। सिक्योरिटी कैमरे, डोरबेल और डैशकैम एक ही कनेक्टेड प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं।

इसी कार्यक्रम में कंपनी ने Dashcam Pro 2K (Front + Rear Camera) भी लॉन्च किया। यह ड्यूल-चैनल डैशकैम 2K Quad HD वीडियो रिकॉर्डिंग, सुपरकैपेसिटर, G-Sensor आधारित टक्कर पहचान और अन्य सुरक्षा फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के संस्थापक और CEO निखिल राजपाल ने कहा कि Qubo का उद्देश्य ऐसे स्मार्ट उत्पाद बनाना है जो केवल रिकॉर्डिंग न करें, बल्कि घर, वाहन और लोगों की सक्रिय सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। वहीं उज्ज्वल मुंजाल ने कहा कि AI आधारित स्मार्ट सुरक्षा उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं को बेहतर सुरक्षा, सुविधा और भरोसा देंगे।