लैपटॉप की दुनिया में लोहे जैसा दम! Dell के दो Rugged मॉडल लॉन्च, दाम ₹2.65 लाख से शुरू

लैपटॉप की दुनिया में लोहे जैसा दम! Dell के दो Rugged मॉडल लॉन्च, दाम ₹2.65 लाख से शुरू

• 6 फीट की ऊंचाई से गिरने की टेस्टिंग, 1,400 निट्स की चमक!

• मैदान हो या फैक्ट्री, हर चुनौती के लिए तैयार!

• पुलिस से लेकर तेल-गैस सेक्टर तक, काम आएंगे Dell के नए Rugged लैपटॉप

• हाई ब्राइटनेस स्क्रीन, 5G और दमदार सिक्योरिटी!

• ₹3.36 लाख का पावरफुल लैपटॉप! Dell Pro Rugged 13 Extreme में मजबूती और टेक्नोलॉजी का संगम

मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए Dell ने भारत में दो नए दमदार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Dell Pro Rugged 13 Extreme और Dell Pro Rugged 14 को पेश किया है। इन लैपटॉप को पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्ट, तेल एवं गैस और फील्ड ऑपरेशन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनकी खासियत सिर्फ मजबूती नहीं, बल्कि हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले, Intel Core Ultra प्रोसेसर, Wi-Fi 7 और वैकल्पिक 5G कनेक्टिविटी भी है। इनकी कीमत ₹2,65,990 से शुरू होकर ₹3,36,990 तक जाती है।

Dell Pro Rugged 13 Extreme कंपनी का पूरी तरह रग्ड लैपटॉप है। इसमें 13.3 इंच का FHD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है। तेज धूप में बाहर काम करने वाले लोगों के लिए यह स्क्रीन उपयोगी हो सकती है। इसकी स्क्रीन को दस्ताने पहनकर और गीली परिस्थितियों में भी टच के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस लैपटॉप को IP66 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा के लिए है। कंपनी के मुताबिक, इसे करीब 6 फीट यानी 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिराकर भी टेस्ट किया गया है। यह MIL-STD-810H मानक के अनुरूप प्रमाणित है और -20°F से 145°F तक के तापमान में काम कर सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और Intel Arc इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें 64GB तक LPDDR5X मेमोरी और रिमूवेबल SSD के विकल्प भी मिलते हैं। इसकी कीमत ₹3,36,990 है। Dell Pro Rugged 14 उन लोगों के लिए है जिन्हें मजबूत बॉडी के साथ बड़ी स्क्रीन और ज्यादा ग्राफिक्स क्षमता की जरूरत होती है। इसमें 14 इंच का 16:10 FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक है।

यह सेमी-रग्ड लैपटॉप है और इसे IP53 रेटिंग मिली है। कंपनी के अनुसार, यह करीब 3 फीट की ऊंचाई से गिरने पर भी टिकने के लिए टेस्ट किया गया है। इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर मिलता है। जरूरत के मुताबिक इसे NVIDIA RTX PRO 500 Blackwell Generation Laptop GPU के साथ भी कॉन्फिगर किया जा सकता है।

लैपटॉप में 64GB तक LPCAMM2 मेमोरी का विकल्प है और इसका वजन करीब 2.13 किलोग्राम है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,65,990 रखी गई है।

दोनों लैपटॉप में Wi-Fi 7, वैकल्पिक प्राइवेट 5G और GPS सपोर्ट मिलता है। इनमें हॉट-स्वैपेबल बैटरी भी दी गई है, जिससे फील्ड में काम करते समय बैटरी बदलकर काम जारी रखने में मदद मिल सकती है।

Dell Pro Rugged 14 की कीमत ₹2,65,990 और Dell Pro Rugged 13 Extreme की कीमत ₹3,36,990 है। दोनों कीमतों में टैक्स शामिल हैं और कंपनी के अनुसार, दोनों लैपटॉप भारत में उपलब्ध हैं।