म्यूजिक लवर्स के लिए Sennheiser का तोहफा, 44,990 रुपये में प्रीमियम वायरलेस हेडफोन लॉन्च

म्यूजिक लवर्स के लिए Sennheiser का तोहफा, 44,990 रुपये में प्रीमियम वायरलेस हेडफोन लॉन्च

• सिल्वर लुक और दमदार साउंड! Sennheiser HDB 630 नए एडिशन में

• 60 घंटे की बैटरी, ANC और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट शानदार डिजाइन के साथ एडवांस फीचर्स

• 10 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा 7 घंटे तक का प्लेबैक

• शोर कम, म्यूजिक का मजा ज्यादा! 42mm ड्राइवर्स, Bluetooth 5.2 और हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो का साथ

प्रीमियम ऑडियो पसंद करने वालों के लिए Sennheiser ने अपने HDB 630 वायरलेस हेडफोन को नए Lunar Silver कलर में पेश किया है। इसकी कीमत 44,990 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसमें केवल रंग बदला है, जबकि ऑडियो फीचर्स और हार्डवेयर पहले वाले HDB 630 जैसे ही हैं। इसमें 42mm डायनामिक ड्राइवर्स, Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
Sennheiser HDB 630 Lunar Silver का डिजाइन ओवर-ईयर और क्लोज्ड-बैक है। इसके ईयरकप कानों को अच्छी तरह कवर करते हैं। कंपनी ने इसे संतुलित साउंड के लिए तैयार किया है, ताकि म्यूजिक सुनते समय वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स की बारीकियां बेहतर तरीके से महसूस की जा सकें। इसमें Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी मिलती है। SBC, AAC, aptX, aptX HD और aptX Adaptive जैसे ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
इन हेडफोन में Adaptive ANC दिया गया है, जो आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है। वहीं, Transparency मोड जरूरत पड़ने पर बाहरी आवाजें सुनने की सुविधा देता है। यानी म्यूजिक सुनते समय भी आसपास क्या हो रहा है, इसका ध्यान रखा जा सकता है। इसमें मिलने वाला Smart Control Plus ऐप साउंड को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करने का विकल्प देता है। Parametric EQ की मदद से यूजर अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर साउंड को बारीकी से बदल सकते हैं। Crossfeed फीचर स्टीरियो ऑडियो के बाएं और दाएं चैनल के बीच थोड़ी आवाज मिलाता है, जिससे कुछ रिकॉर्डिंग सुनने का अनुभव अधिक स्वाभाविक लग सकता है।
इस हेडफोन की एक खास बात बॉक्स में मिलने वाला BTD 700 USB-C Bluetooth डोंगल है। इसे अनुकूल USB-C पोर्ट वाले स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है।
Sennheiser HDB 630 की बैटरी 60 घंटे तक चल सकती है। सामान्य रिजॉल्यूशन पर यह 60 घंटे तक चल सकता है। वहीं, BTD 700 के साथ aptX Adaptive और 24-bit/96kHz मोड में बैटरी लाइफ 45 घंटे तक बताई गई है। फास्ट चार्जिंग भी इसकी खासियत है। 10 मिनट की चार्जिंग से सात घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा है, जबकि फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं।
हेडफोन के साथ BTD 700 USB-C डोंगल, USB-C से USB-C केबल, 3.5mm ऑडियो केबल, फ्लाइट एडॉप्टर और कैरी केस मिलता है। USB-C के जरिए डिजिटल ऑडियो कनेक्शन का विकल्प है, जबकि 3.5mm केबल से अनुकूल एनालॉग डिवाइस भी जोड़े जा सकते हैं। केबल से इस्तेमाल करते समय हेडफोन चालू रखना जरूरी है।