ASUS की नई Vivobook लैपटॉप सीरीज रंगबिरंगे अंदाज में लॉन्च, 38 घंटे तक चलेगी बैटरी

ASUS की नई Vivobook लैपटॉप सीरीज रंगबिरंगे अंदाज में लॉन्च, 38 घंटे तक चलेगी बैटरी

360 डिग्री घूमेगा लैपटॉप, नई Vivobook OLED स्क्रीन और AI फीचर्स के साथ मार्केट में

89,990 रुपये से शुरू ASUS की नए Vivobook, प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स

नई दिल्ली : ASUS ने भारत में अपनी नई Vivobook लैपटॉप सीरीज पेश की है। कंपनी की नई रेंज को “Your Vibe. Your Colour.” थीम के तहत लॉन्च किया गया है। नए लैपटॉप में प्रीमियम ऑल-मेटल डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ, AI आधारित परफॉर्मेंस और अलग-अलग उपयोग के हिसाब से कई फॉर्म फैक्टर दिए गए हैं। नई सीरीज में Vivobook S16, Vivobook S14, Vivobook 14 Flip, Vivobook S14 Flip और Vivobook 16 शामिल हैं। इनमें Qualcomm Snapdragon, Intel Core/Core Ultra और AMD Ryzen प्रोसेसर के विकल्प मिलते हैं। कंपनी ने स्टूडेंट्स, युवा प्रोफेशनल्स, क्रिएटर्स और रोजमर्रा के यूजर्स को ध्यान में रखकर इन लैपटॉप को तैयार किया है।
लैपटॉप के साथ ASUS ने Wireless Silent Mouse MW103 भी पेश किया है। इसमें साइलेंट क्लिक, 1000/1200/1600 DPI सेटिंग और लेफ्ट-राइट दोनों हाथों से इस्तेमाल करने वाला डिजाइन है। यह Green, Pink और Blue कलर में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 649 रुपये है।
Vivobook S14 और S16 में ऑल-मेटल डिजाइन के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। कंपनी के मुताबिक S14 में 20 घंटे से ज्यादा और S16 में 15 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ मिलती है। दोनों लैपटॉप में 16:10 FHD+ 100% sRGB IPS डिस्प्ले दिया गया है। इनमें Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर और 17 TOPS तक AI क्षमता मिलती है। USB Type-C और HDMI 2.1 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प भी मौजूद हैं। इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः ₹1,18,990 और ₹1,21,990 है।
Vivobook 14 Flip में 360-डिग्री ऑल-मेटल डिजाइन के साथ FHD+ ASUS OLED टचस्क्रीन और स्टायलस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी 38 घंटे तक चल सकती है। इसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 355 प्रोसेसर और 49 TOPS NPU मिलता है। लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹1,79,990 है। Vivobook S14 Flip में Snapdragon X प्रोसेसर और 45 TOPS NPU दिया गया है। इसमें OLED टचस्क्रीन, स्टायलस सपोर्ट और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,09,990 है। वहीं Vivobook S14 और S16 Snapdragon मॉडल में भी Snapdragon X प्रोसेसर, 45 TOPS NPU और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। इनकी कीमत बाद में घोषित की जाएगी।
Vivobook 16 में AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर के साथ 10 TOPS AI क्षमता दी गई है। इसमें 16:10 FHD+ IPS डिस्प्ले और 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹89,990 है। लॉन्च ऑफर के तहत ASUS ग्राहकों को 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन दे रहा है। कंपनी के मुताबिक इस पैकेज की कीमत 5,599 रुपये हैं, लेकिन सीमित अवधि के लिए इसे सिर्फ ₹99 में लिया जा सकता है।
नए लैपटॉप ASUS के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-शॉप, प्रमुख रिटेल पार्टनर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अधिकृत ASUS रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने No Cost EMI और Low Cost EMI जैसे Easy Pay विकल्प भी पेश किए हैं।