नई दिल्ली, 3 सितंबर। देश के ऑटोमोबाइल डीलरों के बीच JSW MG Motor, Royal Enfield और Tata Motors CV ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) की Dealer Satisfaction Study (DSS) 2026 में JSW MG ने 4-Wheeler Mass Market, Royal Enfield ने 2-Wheeler और Tata Motors CV ने Commercial Vehicle सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया।
FADA के मुताबिक, इस साल डीलरों की कुल संतुष्टि में भी बड़ा सुधार हुआ है। Overall Dealer Satisfaction Index (DSI) 29 अंक बढ़कर 810 हो गया है। 2-Wheeler सेगमेंट का स्कोर 35 अंक बढ़कर 827 और 4W Mass Market का स्कोर 39 अंक बढ़कर 810 हो गया।
DSS के छठे संस्करण में JSW MG ने 865 अंकों के साथ 4W Mass Market में लगातार दूसरी बार शीर्ष स्थान हासिल किया। Royal Enfield 878 अंकों के साथ 2-Wheeler सेगमेंट में नंबर-1 रही। इस श्रेणी में Hero MotoCorp दूसरे स्थान पर रही। Commercial Vehicle सेगमेंट में Tata Motors CV 800 अंकों के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद Ashok Leyland का स्थान रहा। Pure Electric श्रेणी में Ather Energy ने 864 अंकों के साथ 2-Wheeler और VinFast Auto ने 858 अंकों के साथ 4-Wheeler में पहला स्थान हासिल किया। 4W Luxury में BMW, जबकि Tractor सेगमेंट में Mahindra & Mahindra (Swaraj Division) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
अध्ययन में सामने आया कि डीलरों के लिए वाहन और स्पेयर पार्ट्स पर मार्जिन, बिना बिके स्टॉक का बोझ, Buyback और Write-off नीति, ट्रेनिंग की लागत में हिस्सेदारी, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और सर्विस का Turn-Around-Time (TAT) प्रमुख चिंताएं हैं।
2-Wheeler डीलर उत्पादों की विश्वसनीयता, रेंज, वारंटी और सेल्स टीम की ट्रेनिंग से संतुष्ट हैं। हालांकि, वे बिना बिके स्टॉक, ट्रेनिंग कॉस्ट, वाहन और स्पेयर पार्ट्स के मार्जिन तथा मल्टी-ब्रांड आउटलेट से जुड़ी नीतियों में ज्यादा स्पष्टता चाहते हैं। EV की ओर बढ़ते बदलाव के बीच डीलरों ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, कर्मचारियों की क्षमता और इलेक्ट्रिक वाहनों की सर्विस से होने वाली कमाई को भी अहम मुद्दा बताया है।
4W Mass Market में डीलरों ने उत्पादों की रेंज, विश्वसनीयता और नए मॉडल की नियमित पेशकश को मजबूत पक्ष माना। वहीं Dead Stock, Stock Carrying Cost, Parts Availability, Delivery TAT और डीलरशिप की लागत प्रमुख चुनौतियां हैं।
DSS 2026 के लिए जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान देशभर में सर्वे किया गया। इसमें 2,045 डीलरों के वैध जवाब मिले। अध्ययन में 2W, 4W Mass, 4W Luxury, CV, 3W, Tractors और Wheeled Construction Equipment सहित सात सेगमेंट को शामिल किया गया। करीब 60 मानकों को छह प्रमुख कारकों के आधार पर विश्लेषित किया गया। डीलरों की संतुष्टि को 1,000 अंकों के इंडेक्स पर मापा गया, जिसमें अधिक स्कोर का मतलब अधिक संतुष्टि है।
DSS 2026: डीलरों का भरोसा बढ़ा, JSW MG और Royal Enfield फिर नंबर-1
