Simple Energy का पहला फैमिली स्कूटर Simple Wave लॉन्च, 243 किमी की रेंज, 90 km/h की टॉप स्पीड

Simple Energy का पहला फैमिली स्कूटर Simple Wave लॉन्च, 243 किमी की रेंज, 90 km/h की टॉप स्पीड

नई दिल्ली, 3 सितंबर। इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी Simple Energy ने अपना पहला फैमिली स्कूटर Simple Wave लॉन्च किया है। तीन सीरीज में आए इस स्कूटर के छह मॉडल हैं और इसकी शुरुआती कीमत ₹1,09,999 (एक्स-शोरूम) है। टॉप मॉडल Simple Wave+ में 5 kWh बैटरी, 243 किमी IDC रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड मिलती है।
Simple Wave की सबसे बड़ी खासियत इसका 70 लीटर तक का स्टोरेज है। इसमें 63 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, 3 लीटर ग्लव बॉक्स और नई 4 लीटर ‘Pill’ स्टोरेज यूनिट शामिल है। कंपनी के मुताबिक, यह उद्योग में इस तरह की पहली अतिरिक्त स्टोरेज यूनिट है।
स्कूटर में 6.4 kW PMSM मोटर और चेन-ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है। अलग-अलग मॉडल में 2.2 kWh से 5 kWh तक बैटरी मिलती है और रेंज 110 से 243 किमी तक है। इसमें Ride, Eco, ECOX और चुनिंदा मॉडल में Sport मोड मिलता है। इसमें 7-इंच TFT या 5-इंच EBN डिस्प्ले, Bluetooth, नेविगेशन, GPS लोकेशन, कॉल-म्यूजिक कंट्रोल, USB चार्जिंग और OTA अपडेट मिलते हैं। टॉप मॉडल में ट्रैक्शन कंट्रोल, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल-होल्ड और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स भी हैं।
स्कूटर में 775 mm सीट हाइट, 175 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 300 mm तक वॉटर-वेडिंग क्षमता है। बैटरी और मोटर को IP67 रेटिंग मिली है। Simple Wave+ को फास्ट चार्जिंग से 0-80% तक 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी के Founder & CEO Suhas Rajkumar के मुताबिक, Simple Wave के जरिए कंपनी ने फैमिली स्कूटर बाजार में कदम रखा है और इसका फोकस आराम, उपयोगिता और विश्वसनीयता पर है। डिलीवरी सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। Simple Energy का लक्ष्य मार्च 2027 तक मासिक बिक्री को बढ़ाकर 10,000 स्कूटर करने का है।