Maruti की कारों पर फेस्टिव धमाका! 1.36 लाख रुपये तक की बंपर छूट

Maruti की कारों पर फेस्टिव धमाका! 1.36 लाख रुपये तक की बंपर छूट

• WagonR पर 37 हजार रुपये की कैश छूट, Swift पर 50 हजार रुपये तक फायदा!

• Maruti की पेट्रोल और CNG कारों पर भी छूट

• Swift, WagonR और Alto K10 पर ऑफर्स की बहार, नई कार खरीदने का मौका तैयार

नवरात्र, दशहरा और दिवाली में नई कार घर लाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए Maruti Suzuki Arena ने अक्टूबर 2026 के लिए अपनी कई कारों पर फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं। इसमें Alto K10, WagonR, Swift, Celerio, Eeco के साथ Victoris और Vitara Brezza के चुनिंदा हाइब्रिड वेरिएंट भी शामिल हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे मिल सकते हैं।
Maruti Suzuki की लोकप्रिय हैचबैक WagonR के पेट्रोल वेरिएंट पर 37,000 रुपये तक की कैश छूट दी जा रही है। वहीं, CNG वेरिएंट पर ₹27,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। पुरानी कार एक्सचेंज करने पर ₹10,000 से ₹15,000 तक का बोनस और ₹2,500 का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है। Alto K10 पर भी फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है। इसके LXI वेरिएंट पर ₹32,000, जबकि VXI और VXI Plus वेरिएंट पर ₹22,000 तक की कैश छूट मिल सकती है। CNG वेरिएंट पर ₹10,000 तक का कैश डिस्काउंट है।
इसके साथ पुरानी कार बदलने पर ₹10,000 से ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹2,500 का कॉरपोरेट बेनिफिट भी मिल सकता है। ऐसे में एंट्री-लेवल कार खरीदने वालों के लिए यह ऑफर उपयोगी हो सकता है।
Celerio के पेट्रोल वेरिएंट पर ₹27,000 तक और CNG वेरिएंट पर ₹15,000 तक की कैश छूट मिल रही है। इसके अलावा ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹2,500 का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है। S-Presso पर ₹10,000 तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार के साथ भी पुरानी कार एक्सचेंज करने पर ₹10,000 से ₹15,000 तक का बोनस और ₹2,500 का कॉरपोरेट बेनिफिट मिल सकता है।
Maruti Suzuki Swift के पेट्रोल वेरिएंट पर ₹20,000 तक की कैश छूट है। हालांकि, एक्सचेंज बोनस के तौर पर ₹15,000 तक, स्क्रैपेज बेनिफिट के रूप में ₹10,000 और कॉरपोरेट डिस्काउंट के तहत ₹5,000 तक का फायदा मिल सकता है। सभी पात्र लाभों को जोड़ने पर कुल फायदा ₹50,000 तक पहुंच सकता है।
Maruti Suzuki के पेट्रोल वेरिएंट पर ₹22,000 और CNG वेरिएंट पर ₹10,000 तक की कैश छूट दी जा रही है।
Victoris Smart Hybrid पर ₹15,000 से ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा ₹15,000 का कॉरपोरेट बेनिफिट भी दिया जा रहा है। Victoris Strong Hybrid पर ₹31,000 तक की कैश छूट मिल सकती है। इसके साथ ₹35,000 से ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध बताया गया है।
Vitara Brezza Smart Hybrid पर ₹15,000 से ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹15,000 का कॉरपोरेट बेनिफिट मिल सकता है। Vitara Brezza Strong Hybrid पर ₹31,000 तक की कैश छूट, ₹35,000 से ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस, ₹45,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹10,000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।