• 370 kmph की रफ्तार वाली कार के लिए 2.50 करोड़ तक की रिजर्वेशन राशि
• ₹5.01 लाख देकर कराएं बुकिंग, फिर देने होंगे करोड़ों!
• Tesla Roadster के तीन अवतार! Performance से Rocket तक, फीचर्स में बड़ा अंतर
Tesla Roadster में एयर-थ्रस्टर तकनीक का अनोखा तड़का
दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क अब इलेक्ट्रिक सुपरकार की दुनिया में ऐसा धमाका करने की तैयारी में हैं, जो कारों की रफ्तार और तकनीक की परिभाषा बदल सकता है। उनकी कंपनी Tesla की नई जनरेशन Roadster को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। यह इलेक्ट्रिक सुपरकार महज सड़क पर दौड़ने तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि SpaceX के सहयोग से विकसित एयर-थ्रस्टर तकनीक की मदद से हवा में उछलने और करतब दिखाने की क्षमता के साथ चर्चा में है। Roadster 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार एक सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 370 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होगी। इसमें पंखे से चलने वाला सक्शन सिस्टम भी दिया जा सकता है, जो 2G तक डाउनफोर्स पैदा करने में सक्षम होगा।
Tesla इस कार को Performance, Thrust और Rocket—तीन कॉन्फिगरेशन में पेश करने की योजना बना रही है। इनमें Rocket सबसे खास होगा, जिसमें कार के चारों ओर थ्रस्टर और कंपनी का दावा किया गया फुल-फ्लाइट सिस्टम मिलेगा। यह सिंगल-सीटर कॉन्फिगरेशन होगा और सार्वजनिक सड़कों पर इस्तेमाल के लिए स्वीकृत नहीं बताया गया है। इस बीच, भारत में Roadster के लिए रिजर्वेशन शुरू होने की खबर है। शुरुआती भुगतान ₹5.01 लाख है, जबकि Performance कॉन्फिगरेशन की कुल रिजर्वेशन राशि करीब ₹50.06 लाख और Thrust की करीब ₹2.50 करोड़ तक पहुंचती है। हालांकि, ये रिजर्वेशन राशि हैं, कार की अंतिम कीमत नहीं।
Tesla की भारतीय रिजर्वेशन वेबसाइट पर Roadster के Performance और Thrust कॉन्फिगरेशन के लिए शुरुआती ₹5.01 लाख का भुगतान करना होगा। लेकिन यह पूरी रिजर्वेशन राशि नहीं है।
नई Roadster का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कम्प्रेस्ड-एयर थ्रस्टर सिस्टम है, जिसे SpaceX के सहयोग से विकसित किया गया है। प्रदर्शन के दौरान कार को हवा में उछलने और बीच हवा में घूमने जैसे करतब करते दिखाया गया। Tesla Roadster को Performance, Thrust और Rocket कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की योजना है। Performance में एयर-थ्रस्टर नहीं मिलेंगे। Thrust में पीछे की तरफ एक्सेलरेशन बूस्टर दिए जाएंगे। Rocket में कार के चारों ओर थ्रस्टर और कंपनी का दावा किया गया फुल-फ्लाइट सिस्टम मिलेगा। यह सिंगल-सीटर होगा और चुनिंदा ग्राहकों को आमंत्रण के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। वेबसाइट के मुताबिक, यह सार्वजनिक सड़कों पर चलाने के लिए स्वीकृत नहीं है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार एक सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 370 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है।
