BMW 7 Series और i7 की भारत में एंट्री, कीमत 1.95 करोड़ रुपये से शुरू

BMW 7 Series और i7 की भारत में एंट्री, कीमत 1.95 करोड़ रुपये से शुरू

• BMW का लग्जरी गेम अब और हाईटेक, नई 7 Series में 14.6 इंच पैसेंजर स्क्रीन और 8K थिएटर

शाही सफर का पूरा इंतजाम, 43 डिग्री तक झुकेंगी सीटें, अक्टूबर से डिलिवरी

BMW ने भारत में अपनी नई 7 Series और i7 रेंज लॉन्च कर दी है। नई रेंज में पेट्रोल सेडान BMW 740 M Sport, इलेक्ट्रिक BMW i7 eDrive50 xDrive M Sport और सबसे दमदार BMW i7 M70 xDrive शामिल हैं। 740 M Sport और i7 eDrive50 xDrive M Sport की कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि i7 M70 xDrive की कीमत 2.65 करोड़ रुपये है। इन कारों की बुकिंग शुरू हो गई है और डिलिवरी अक्टूबर 2026 से होगी ।
नई BMW i7 eDrive50 xDrive की सबसे बड़ी खासियत इसकी 112.5 kWh बैटरी है। यह बैटरी 455 hp की पावर और 660 Nm का टॉर्क पैदा करती है। कार महज 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी WLTP रेंज को भी पहले के मुकाबले 125 किमी बढ़ाया गया है और अब यह एक बार फुल चार्ज होने पर 728 किमी तक चल सकती है।
नई 7 Series में पेट्रोल का विकल्प भी बरकरार रखा गया है। BMW 740 M Sport में 3.0 लीटर का छह सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 400 hp की पावर और 540 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह कार 5.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। दूसरी तरफ i7 M70 xDrive इस रेंज की सबसे ज्यादा पावरफुल कार है। BMW के मुताबिक यह अब तक की सबसे शक्तिशाली 7 Series है। इसके डुअल इलेक्ट्रिक मोटर 680 hp की पावर देते हैं, जबकि Sport मोड में टॉर्क 1,015 Nm तक पहुंचता है। Launch Control या Sport Boost के साथ यह आंकड़ा 1,100 Nm तक पहुंच जाता है। कार केवल 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी WLTP रेंज 686 किमी तक है।
कार के केबिन में भी BMW ने बड़ा बदलाव किया है। नई 7 Series में Neue Klasse से प्रेरित टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें BMW Panoramic Vision शामिल है, जो विंडस्क्रीन के निचले हिस्से पर जरूरी जानकारी दिखाता है। इसके साथ 17.9 इंच का सेंटर टचस्क्रीन दिया गया है, जो BMW Operating System X पर चलता है। पहली बार 7 Series में 14.6 इंच की पैसेंजर स्क्रीन भी दी गई है। अगर इंटीरियर कैमरा यह महसूस करता है कि ड्राइवर का ध्यान स्क्रीन की तरफ जा रहा है तो यह स्क्रीन अपने आप डार्क हो जाती है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए BMW ने लग्जरी का पूरा इंतजाम किया है। कार में 31.3 इंच की 8K Theatre Screen और Bowers & Wilkins Diamond Surround Sound सिस्टम दिया गया है। Executive Lounge सीटों को 43 डिग्री तक पीछे झुकाया जा सकता है।