8 अक्टूबर से शुरू होगा ‘Real Wali Diwali’ का असली धमाका! P4 सीरीज पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस
Big Billion Days में Realme का बड़ा खेल! P4 सीरीज पर कीमत से लेकर EMI तक जोरदार फायदे
दिवाली से पहले Realme ने मचाई धूम! 22,999 रुपये में मिलेगा Realme P4x!
32,999 रुपये वाला Realme P4 Power 29,999 रुपये में मिलेगा
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने दिवाली से पहले ग्राहकों के लिए ₹500 करोड़ के फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है। कंपनी के “Real Wali Diwali” कैंपेन के तहत P4 सीरीज के स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। ऑफर Flipkart Big Billion Days, Realme.com और देशभर के मेनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। Flipkart पर सेल की अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि सभी ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से खुलेगी।
फेस्टिव ऑफर में Realme P4 Lite 4G सबसे कम कीमत वाला मॉडल है, जिसकी प्रभावी कीमत 13,999 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं P4 Lite 5G की कीमत ऑफर के बाद 16,499 रुपये, P4R की 19,999 रुपये और P4x की 22,999 रुपये से शुरू होगी। Realme P4 Power की शुरुआती प्रभावी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत 32,999 से घटकर 29,999 रुपये हो जाएगी। 8GB+256GB मॉडल 31,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल 35,999 रुपये में मिलेगा।
Realme P4x के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 26,999 से घटकर 22,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये होगी। P4 Lite 5G के 4GB+64GB मॉडल पर कीमत 18,999 से घटकर 16,499 रुपये हो जाएगी, जबकि 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल क्रमशः 18,499 रुपये और 21,499 रुपये में उपलब्ध होंगे।
Realme P4s की प्रभावी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होगी। इसका 8GB+128GB मॉडल 31,999 रुपये, 8GB+256GB 34,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल 41,999 से घटकर 38,999 रुपये में मिलेगा।
Realme P4 के 8GB+128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की 31,999 रुपये होगी। P4R की शुरुआती प्रभावी कीमत 19,999 रुपये है। इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल की 22,999 रुपये होगी।
कंपनी के मुताबिक, इन ऑफर्स में अलग-अलग मॉडल पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, SuperCoins और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी मिलेंगे। हालांकि इन लाभों की उपलब्धता मॉडल और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी। Realme के अनुसार, उसकी P Series 2026 में Flipkart पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्मार्टफोन सीरीज रही है। कंपनी इस सीरीज में लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और डुअल-चिप आर्किटेक्चर जैसी तकनीकों पर जोर दे रही है। इसके अलावा मेनलाइन स्टोर्स से Realme 16 Series खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ भी आयोजित किया जाएगा।
