PROTON में इंजीनियरों की नौकरी पर तलवार, 2026 के बाद भर्ती बंद

PROTON में इंजीनियरों की नौकरी पर तलवार, 2026 के बाद भर्ती बंद

• AI का बढ़ता दबदबा, अब इंजीनियरों की बारी! Proton ने भर्ती बंद करने का बनाया प्लान

• अब इंसान नहीं, AI लिखेगा कोड! Proton ने भर्ती और नौकरी का मॉडल बदलने की तैयारी की

• AI संभालेगा सॉफ्टवेयर बनाने का काम, इंजीनियरों की जगह लेगा AI! Proton के CEO ने भविष्य की नौकरी का खाका खींचा

• अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं, AI मैनेजर खोजेगी Proton, नौकरी बचानी है तो AI सीखना होगा! Proton कर्मचारियों का दोबारा लेगी इंटरव्यू

स्विट्जरलैंड की मशहूर टेक कंपनी Proton में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। । कंपनी के CEO Andy Yen ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक संदेश में कहा है 2026 के बाद कंपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नई भर्ती नहीं करेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ काम आसान करने वाला टूल नहीं रह गया है, बल्कि नौकरियों की दुनिया में बड़े बदलाव की वजह भी बन रहा है। Proton ने संकेत दिया है कि 2026 इंजीनियरों की भर्ती का आखिरी साल हो सकता है। कंपनी के CEO Andy Yen ने कर्मचारियों को कहा है कि अगले साल से कंपनी उन लोगों को भर्ती करेगी, जिन्हें पहले प्रोडक्ट मैनेजर कहा जाता था और जो AI की मदद से प्रोडक्ट तैयार करेंगे। इतना ही नहीं, Proton के CTO Bart Butler के मुताबिक, अक्टूबर में कंपनी का करीब 90 फीसदी कोड AI ने लिखा। अब कंपनी अपने मौजूदा कर्मचारियों का भी AI इस्तेमाल करने के तरीके के आधार पर दोबारा मूल्यांकन करने जा रही है।

Proton Mail जैसी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा बनाने वाली कंपनी Proton के CEO Andy Yen ने अगस्त के आखिर में कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत में यह बात कही थी। उन्होंने अनुमान जताया कि साल के अंत तक ज्यादातर डेवलपर खुद प्रोग्रामिंग करने के बजाय AI के लिए स्पेसिफिकेशन और टेस्ट तैयार करेंगे। इसके बाद कोड लिखने और टेस्ट चलाने का काम AI करेगा।

कंपनी के CTO Bart Butler ने बताया कि अक्टूबर में Proton का लगभग 90 फीसदी कोड AI की मदद से लिखा गया। इसमें Anthropic के Claude AI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। Butler ने कर्मचारियों के लिए एक AI घोषणापत्र भी जारी किया। इसमें कहा गया कि इंजीनियरों की पुरानी भूमिका बदल चुकी है और भविष्य में ज्यादातर कोड की समीक्षा भी AI से कराई जा सकती है।

Proton ने कर्मचारियों को 4 से 11 नवंबर के बीच दोबारा इंटरव्यू देने की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, इन इंटरव्यू के नतीजों से कर्मचारियों की जिम्मेदारियों, पद और नौकरी जारी रहने पर असर पड़ सकता है।

कुछ इंजीनियरों ने AI से तैयार कोड की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। दूसरी ओर, कंपनी नेतृत्व तेजी से AI अपनाने पर जोर दे रहा है। Proton के प्रवक्ता ने स्वीकार किया कि कुछ कर्मचारी  नई दिशा से खुश नहीं हैं और कई लोग चिंतित हैं।