मुंबई, 3 सितंबर। भारतीय प्रोफेशनल LED डिस्प्ले ब्रांड UltraLED Displays आगामी InfoComm India 2026 में अपनी नई LED डिस्प्ले तकनीक और अत्याधुनिक समाधान पेश करेगा। तीन दिवसीय यह आयोजन 16 से 18 सितंबर तक मुंबई के Jio World Convention Centre (JWCC) में होगा, जहां 12,000 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों के पहुंचने की उम्मीद है।
UltraLED इस आयोजन में पहली बार अपने उत्पादों की पूरी रेंज प्रदर्शित करेगा। कंपनी इनडोर, आउटडोर और कस्टमाइज्ड LED डिस्प्ले के साथ कई नए तकनीकी उत्पाद और समाधान भी लॉन्च करेगी। कंपनी का स्टॉल TH01, थर्ड फ्लोर, Jasmine Hall में होगा।
UltraLED Displays के Director Su Piow Ko ने कहा कि InfoComm India 2026 में पहली बार भाग लेना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कंपनी इस मंच पर नई तकनीकों को पेश करने के साथ उद्योग के प्रमुख लोगों के साथ साझेदारी और नए कारोबारी अवसर तलाशेगी।
Titan Intech Limited के Director Kumarraju Rudraraju ने कहा कि UltraLED के जरिए कंपनी तेजी से बढ़ते LED और टेक्नोलॉजी समाधान बाजार में अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रही है। InfoComm India से ब्रांड को बाजार में पहचान बढ़ाने और नए कारोबारी अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी।
Titan Intech Limited की सहायक कंपनी UltraLED भारत में ही विकसित COB, SMD और MIP तकनीकों के जरिए LED डिस्प्ले तैयार करती है। कंपनी का लक्ष्य आयात पर निर्भरता और लंबी सप्लाई चेन की चुनौती को कम करना है। कंपनी ने भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए Noida और Mumbai में Experience Centres शुरू किए हैं। इसके अलावा Hyderabad, Bengaluru और Kolkata में भी विस्तार की योजना है। UltraLED ने अपने UltraNEXUS पार्टनर नेटवर्क के तहत Green Sources, TRANSCON–TISPL और EIS TechInfra Solutions जैसे वितरण भागीदारों को भी जोड़ा है।
कंपनी के मुताबिक, उसका लक्ष्य भारत को उन्नत डिस्प्ले तकनीक के विकास और निर्माण का केंद्र बनाना तथा वैश्विक LED डिस्प्ले बाजार में मजबूत पहचान बनाना है।
InfoComm India 2026 में UltraLED दिखाएगा LED डिस्प्ले की नई तकनीक
