ब्रिटिश लग्जरी का नया जलवा ! MINI की दो शानदार कारों की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू

ब्रिटिश लग्जरी का नया जलवा ! MINI की दो शानदार कारों की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू

• इलेक्ट्रिक पावर और फैशन का तड़का! MINI Cooper SE और Paul Smith Edition की बुकिंग शुरू

• MINI का स्टाइलिश अवतार, 20 से ज्यादा डिजाइन खूबियों के साथ आएगी Paul Smith Edition

• MINI Cooper SE में इलेक्ट्रिक पावर का दम, Paul Smith Edition में मिलेगा फैशन का जलवा

• तीन खास रंगों में आएगी MINI की नई Paul Smith Edition, डिजाइन देखकर हो जाएंगे फिदा

• 1959 की क्लासिक Mini से प्रेरित है नया रंग, Paul Smith Edition में दिखेगा पुराना अंदाज

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड MINI ने भारतीय बाजार में अपनी दो खास पेशकशों के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। इनमें ऑल-इलेक्ट्रिक MINI Cooper SE और नई MINI Paul Smith Edition शामिल हैं। कंपनी की ये दोनों कारें अपने शानदार डिजाइन, आधुनिक तकनीक और खास ब्रिटिश अंदाज के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही हैं। जहां Cooper SE इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ दमदार परफॉर्मेंस और शहरी ड्राइविंग का अनुभव देगी, वहीं Paul Smith Edition अपने खास डिजाइन और एक्सक्लूसिव स्टाइल से ग्राहकों को आकर्षित करेगी।

ऑल-इलेक्ट्रिक MINI Cooper SE को आधुनिक शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें MINI की पहचान माने जाने वाले आकर्षक डिजाइन और गो-कार्ट जैसा ड्राइविंग अनुभव इलेक्ट्रिक पावर के साथ मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह कार शानदार परफॉर्मेंस, फुर्तीले संचालन और मिनिमलिस्ट डिजाइन का बेहतरीन मेल है।

शहरों में रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से तैयार यह इलेक्ट्रिक कार MINI के पारंपरिक अंदाज को बरकरार रखते हुए आधुनिक मोबिलिटी का नया अनुभव देने का दावा करती है।

नई MINI Paul Smith Edition दो प्रतिष्ठित ब्रिटिश नामों के सफल सहयोग का अगला अध्याय है। मशहूर डिजाइनर पॉल स्मिथ की ‘Classic with a twist’ थीम पर आधारित इस एडिशन को MINI Cooper S, MINI Convertible और MINI Cooper SE के तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर को मिलाकर 20 से ज्यादा खास डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं। ये डिजाइन कार को अलग पहचान देते हैं और इसमें MINI का चंचल, सकारात्मक तथा स्वतंत्र अंदाज नजर आता है।

Paul Smith Edition को तीन एक्सटीरियर रंगों में पेश किया गया है। इनमें Statement Grey, Inspired White और Midnight Black Metallic शामिल हैं। Statement Grey और Inspired White इस एडिशन के खास रंग हैं। Statement Grey वर्ष 1959 की क्लासिक Mini Austin Seven के रंग से प्रेरित है, जबकि Inspired White क्लासिक Mini Beige की आधुनिक व्याख्या है। Midnight Black Metallic मौजूदा MINI फैमिली का जाना-पहचाना रंग है।

ग्राहक देशभर में अधिकृत MINI डीलरशिप पर इन कारों की बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी के 17 शहरों में 18 सेल्स टचपॉइंट हैं। वहीं, BMW Group India के आफ्टरसेल्स नेटवर्क के तहत 36 शहरों में 51 सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध हैं।

कारों के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी MINI की आधिकारिक वेबसाइट mini.in पर भी उपलब्ध है। ग्राहक वहां अपनी रुचि दर्ज कराकर डीलरशिप से संपर्क का अनुरोध कर सकते हैं।