905 bhp का पावर! Lotus Emeya 18 मिनट में 80% चार्ज
• एक चार्ज में दौड़ेगी 610 किमी रफ्तार का नया तूफान! 610 KM दौड़ेगी Lotus की यह आलीशान इलेक्ट्रिक कार
• 215 KG डाउनफोर्स पैदा करेगा इसका स्पॉयलर, तूफानी रफ्तार में भी रहेगी स्थिर
• मसाज सीट से लेकर Dolby Atmos तक, Lotus Emeya के केबिन में मिलेगा महलों जैसा आराम
ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Lotus की इलेक्ट्रिक हाइपर-GT Emeya लग्जरी कारों की दुनिया में अब रफ्तार के साथ आराम और अत्याधुनिक तकनीक का भी जबरदस्त संगम है। कंपनी ने इसे दुनिया की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक Hyper-GT के रूप में पेश किया है। यह कार न सिर्फ अपनी तूफानी रफ्तार बल्कि शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस्ड तकनीक के दम पर लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में अलग पहचान बनाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपये है।
Lotus Emeya में ड्यूल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसका पावरट्रेन एडवांस्ड 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके टॉप वेरिएंट में 905 bhp (918 PS) की अधिकतम पावर और 985 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक कार महज 2.78 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर ट्रैक्शन, स्थिरता और शानदार हैंडलिंग में मदद करता है।
Emeya का डिजाइन सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है। इसमें एक्टिव फ्रंट एयर डैम और रियर डिफ्यूजर दिए गए हैं, जो ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुसार हवा के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं। इसका ड्यूल-लेयर एक्टिव रियर स्पॉयलर और डिफ्यूजर मिलकर 215 किलोग्राम तक डाउनफोर्स पैदा करते हैं। इससे तेज रफ्तार पर कार की स्थिरता, कॉर्नरिंग ग्रिप और ब्रेकिंग क्षमता बेहतर होती है।
कार में अत्याधुनिक LiDAR तकनीक भी दी गई है। इसके सेंसर आसपास के वातावरण को तीन आयामों में स्कैन करते हैं। इससे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है।
Emeya का केबिन प्रीमियम और सस्टेनेबल मटीरियल से तैयार किया गया है। इसमें Magnetite अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक स्मार्ट ग्लास रूफ और मसाज एवं वेंटिलेशन सुविधा वाली मल्टी-वे एडजस्टेबल सीटें मिलती हैं। म्यूजिक के शौकीनों के लिए इसमें KEF का 15-स्पीकर 3D सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। ग्राहक 23-स्पीकर वाले अपग्रेडेड सिस्टम का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें Dolby Atmos तकनीक मिलती है।
चार्जिंग के मामले में भी यह कार काफी दमदार है। इसमें 350 kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अनुकूल परिस्थितियों में बैटरी को महज 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, इसका दावा किया गया WLTP ड्राइविंग रेंज 610 किलोमीटर तक है।
करीब 1.80 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाली Lotus Emeya उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में सुपरकार जैसी रफ्तार और आलीशान ग्रैंड टूरर का आराम चाहते हैं।
