31,999 रुपये खर्च करो और Hyryder का लुक बदलो, Toyota की Aero Black Edition लॉन्च

31,999 रुपये खर्च करो और Hyryder का लुक बदलो, Toyota की Aero Black Edition लॉन्च

नई दिल्ली। Toyota Kirloskar Motor ने अपनी लोकप्रिय Urban Cruiser Hyryder का Aero Black Edition लॉन्च किया है। यह नया मॉडल दरअसल एक लिमिटेड-एडिशन स्टाइलिंग पैकेज है, जिसकी कीमत ₹31,999 है। यह पैकेज Midnight Black G और V ग्रेड में Neo Drive और Strong Hybrid दोनों पावरट्रेन के साथ मिलेगा और स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध रहेगा।

Aero Black Edition में Toyota ने Hyryder के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, सिर्फ इसका लुक ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाया है। इसमें आगे की ग्रिल, फ्रंट स्पॉयलर, हेडलैंप के आसपास, पीछे टेलगेट और रियर स्पॉयलर पर ब्लैक डिजाइन दिया गया है। ‘Aero Black’ का खास बैज भी मिलेगा। ग्राहक चाहें तो डीलर से अलग पैसे देकर All Black Package भी लगवा सकते हैं।

Hyryder में पहले की तरह दो इंजन विकल्प मिलते हैं। Strong Hybrid मॉडल पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ चलता है इसका माइलेज 27.97 km/l तक है। दूसरा Neo Drive मॉडल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प हैं। कुछ वेरिएंट में 2WD और 4WD भी मिलता है।

Hyryder में ट्विन LED DRLs, 17 इंच के अलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड लेदर सीट, 9 इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। पीछे बैठने वालों के लिए रिक्लाइनिंग सीट, AC वेंट और USB चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। 60:40 अनुपात में पीछे की सीट को मोड़कर जरूरत के हिसाब से ज्यादा सामान भी रखा जा सकता है।

Aero Black Edition में Toyota ने Hyryder की ताकत या माइलेज बढ़ाने की जगह उसके लुक को ज्यादा आकर्षक बनाने पर जोर दिया है। Aero Black Edition में परफॉर्मेंस या माइलेज बढ़ाने की जगह Hyryder के लुक को ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी बनाया गया है। 31,999 खर्च करने पर आपको वही Hyryder मिलेगी, लेकिन सड़क पर उसका अंदाज पहले से ज्यादा अलग और प्रीमियम नजर आएगा।