Nothing Phone 4b का डिजाइन कन्फर्म, 07 जुलाई को इंडिया में लॉन्चिंग

Nothing Phone 4b का डिजाइन कन्फर्म, 07 जुलाई को इंडिया में लॉन्चिंग

ई दिल्ली : Nothing एक बार फिर अपने यूनिक डिजाइन और ट्रांसपेरेंट स्टाइल के दम पर स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी का आने वाला बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च से पहले ही चर्चा का केंद्र बन गया है। 7 जुलाई को लॉन्च होने वाले इस फोन को लेकर लगातार नए लीक और टीज़र सामने आ रहे हैं, जिन्होंने इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और कुछ फीचर्स की झलक पहले ही दे दी है।

Nothing Phone 4b अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें पीछे की तरफ दिखाई देने वाले स्क्रू और क्लीन मिनिमल लुक शामिल होगा। फोन का डिजाइन फ्लैट फ्रेम और हल्के कर्व्ड कॉर्नर्स के साथ होगा, जो इसे प्रीमियम फील देने की कोशिश करता है। हालांकि फ्रेम मेटल जैसा दिखता है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बॉडी मटेरियल प्लास्टिक हो सकता है। Nothing Phone 4b तीन रंगों में आ सकता है—ब्लू, व्हाइट और ब्लैक। इनमें से ब्लू वेरिएंट सबसे ज्यादा आकर्षक बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें ट्रांसपेरेंट बैक के अंदर मौजूद डिजाइन एलिमेंट्स और भी ज्यादा उभरकर दिखाई देते है।

फोन के रियर में Glyph लाइटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा, जिसे इस बार हॉरिजॉन्टल लेआउट में सेट किया गया है। यह डिजाइन पिछले कुछ Nothing फोन्स की तरह ही यूनिक और आइडेंटिटी-ड्रिवन नजर आता है। कैमरा सेटअप में दो बड़े सर्कुलर कटआउट्स दिए गए हैं, जो बैक पैनल के बाईं तरफ स्थित हैं। इनके बीच में एक पिल-शेप मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश और एक अतिरिक्त सेंसर होने की संभावना है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम और संभवतः स्टेरियो स्पीकर्स भी दिए जा सकते हैं, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में और मजबूत बनाते हैं।


लॉन्च से पहले Nothing ने भी एक टीज़र वीडियो जारी किया है, जिसमें “Pause to see Phone (4b)” मैसेज के साथ स्मार्टफोन स्केचेस दिखाए गए हैं।
Phone 4b को Phone 4a से नीचे की कैटेगरी में रखा जाएगा, यानी यह एक ज्यादा किफायती विकल्प होगा। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इसकी कीमत लगभग ₹30,000 के आसपास हो सकती है, हालांकि फाइनल प्राइस लॉन्च के दिन ही सामने आएगा।Nothing Phone 4b अभी लॉन्च से पहले ही अपने डिजाइन और यूनिक स्टाइल की वजह से ट्रेंड में आ चुका है।