नई दिल्ली: Motorola ने एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए अपना नया फ्लैगशिप motorola edge 70 pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो रात में भी DSLR जैसी शानदार फोटो लेना चाहते हैं और साथ ही AI पावर का फुल फायदा उठाना चाहते हैं। इस सीरीज का यह तीसरा मॉडल है।
motorola का नया फोन मीडियाटेक के लेटेस्ट डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत में पहला स्मार्टफोन है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6500mAh की बैटरी दी गई है। मोटोरोला एज 70 प्रो को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपए है। फोन की सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी।
motorola का यह फोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। यह गिरने और झटके सहने में सक्षम है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर दी गई है। भारी बैटरी होने के बावजूद यह फोन काफी स्लिम है। इसकी थिकनेस महज 6.99mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और लाइटवेट फील देता है।बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आकर्षक टेक्सचर दिया गया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- PANTONE Tea, PANTONE Lily White और PANTONE Titan में उपलब्ध होगा।
144Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस फोन में 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। गेमिंग और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 5200nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेल्फी के लिए भी 50MP सेंसर फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर तीन कैमरे दिए गए हैं।
देश का पहला डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर मोटोरोला ऐज 70 प्रो मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिपसेट पर काम करने वाला पहला फोन है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। बॉक्स में 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जर मिलता है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स फोन में वाईफाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट है। ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। motorola edge 70 pro सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि कैमरा, परफॉर्मेंस और AI का पावरफुल पैकेज है।
