ट्रक-बस की दुनिया में Mahindra का OCTOBER में तूफान! 2,838 वाहन बिके

ट्रक-बस की दुनिया में Mahindra का OCTOBER में तूफान! 2,838 वाहन बिके

• अक्टूबर में गाड़ियों की बिक्री 40% उछली

• महिंद्रा के ट्रकों ने पकड़ी एक्सप्रेस रफ्तार! कार्गो सेगमेंट में 101% की बंपर ग्रोथ

• कारोबार में 40% की तूफानी ग्रोथ, कार्गो वाहनों ने मचाया तहलका, बिक्री में 62% का जबरदस्त उछाल

• कार्गो से पैसेंजर व्हीकल तक Mahindra का जलवा, सात महीने में बिके 20,643 वाहन, इंफ्रास्ट्रक्चर और त्योहारी मांग से मिला बड़ा बूस्ट

भारतीय कमर्शियल व्हीकल बाजार में Mahindra & Mahindra ने अक्टूबर 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का दम दिखाया है। कंपनी के ट्रक और बस कारोबार की बिक्री में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। अक्टूबर में महिंद्रा के ट्रक और बस कारोबार ने कुल 2,838 वाहन बेचे। इसमें घरेलू बिक्री के साथ निर्यात भी शामिल है। पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए 2,034 वाहनों के मुकाबले इस बार बिक्री में 40 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी सीजन की मांग, माल ढुलाई में तेजी और देशभर में चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं ने कंपनी के कारोबार को नई रफ्तार दी है।

महिंद्रा का ट्रक और बस कारोबार दो प्रमुख इकाइयों Mahindra Truck & Bus Division (MTBD) और SML Mahindra Limited के जरिए संचालित होता है।

अक्टूबर में कंपनी ने 2,036 कार्गो वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,255 यूनिट था। यानी इस श्रेणी में 62 फीसदी की शानदार वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, पैसेंजर वाहनों की बिक्री 802 यूनिट रही, जो पिछले साल की 779 यूनिट के मुकाबले 3 फीसदी अधिक है। Mahindra Truck & Bus Division का प्रदर्शन विशेष रूप से शानदार रहा। इस डिवीजन ने अक्टूबर में कुल 1,773 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने 975 वाहन बिके थे। इस तरह बिक्री में 82 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। MTBD के कार्गो वाहनों की बिक्री 101 फीसदी उछलकर 1,504 यूनिट पहुंच गई। वहीं, पैसेंजर वाहनों की बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 269 यूनिट रही।

SML Mahindra Limited ने अक्टूबर में कुल 1,065 वाहन बेचे। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,059 यूनिट था। कंपनी ने कुल बिक्री में 1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। इसके कार्गो वाहनों की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 532 यूनिट रही, जबकि पैसेंजर वाहनों की बिक्री 3 फीसदी घटकर 533 यूनिट पर आ गई।

अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक दोनों कारोबारों की संयुक्त बिक्री 20,643 वाहन रही। पिछले साल इसी अवधि में 16,622 वाहन बिके थे। इस तरह साल-दर-साल बिक्री में 24 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। कार्गो वाहनों की बिक्री 29 फीसदी और पैसेंजर वाहनों की बिक्री 19 फीसदी बढ़ी। महिंद्रा के ट्रक और बस कारोबार के लिए अक्टूबर शानदार रहा। खासकर MTBD के कार्गो वाहनों की रिकॉर्ड तेजी ने कंपनी के प्रदर्शन को नई ऊंचाई दी है।