Hyundai ने रचा इतिहास, अक्टूबर में पहली बार बिकीं 82,299 कारें, सारे रिकॉर्ड धराशायी

Hyundai ने रचा इतिहास, अक्टूबर में पहली बार बिकीं 82,299 कारें, सारे रिकॉर्ड धराशायी

• एक्सपोर्ट में 21.1% की छलांग, घरेलू बाजार भी गुलजार, हर पांचवीं Hyundai कार बनी Venue!

• Venue का तूफानी प्रदर्शन! एक महीने में बिकीं 13,017 SUV, Hyundai की निकली लॉटरी

• अक्टूबर में Hyundai का डबल धमाका! घरेलू बिक्री में उछाल, विदेशों में भी बढ़ी गाड़ियों की मांग

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Hyundai Motor India ने अक्टूबर 2026 में बिक्री का नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने त्योहारी सीजन में ऐसा धमाका किया कि उसकी कुल मासिक बिक्री पहली बार 82,299 यूनिट तक पहुंच गई। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 17.7 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरेलू बाजार में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह और विदेशी बाजारों से बढ़ती मांग इस कामयाबी की बड़ी वजह बने। खास बात यह है कि कंपनी की लोकप्रिय SUV Hyundai Venue ने भी अपनी बिक्री का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

अक्टूबर में Hyundai की घरेलू बिक्री 62,799 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 16.7 फीसदी ज्यादा है। वहीं, कंपनी ने 19,500 गाड़ियों का निर्यात किया। एक्सपोर्ट में भी 21.1 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल बिक्री में निर्यात की हिस्सेदारी करीब 24 फीसदी रही। Hyundai की इस रिकॉर्डतोड़ कामयाबी में Venue का सबसे बड़ा योगदान रहा। कंपनी ने अक्टूबर में इसकी 13,017 यूनिट बेचीं। यह Venue की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री है। दिलचस्प बात यह है कि अक्टूबर में Hyundai की कुल घरेलू बिक्री में हर पांचवीं गाड़ी Venue रही। इससे भारतीय ग्राहकों के बीच कॉम्पैक्ट SUV की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.9 फीसदी गिरकर 1,196.16 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 1,572.26 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन बेहतर रहा। सितंबर तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 18.5 फीसदी बढ़कर 20,696.06 करोड़ रुपये पहुंच गया। लेकिन कुल खर्च 24 फीसदी बढ़कर 19,302.18 करोड़ रुपये हो गया। बढ़ती लागत का असर कंपनी के मुनाफे पर दिखाई दिया।

जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 34.6 फीसदी बढ़ा। वहीं, रेवेन्यू में 26.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

Hyundai ने अक्टूबर में बिक्री के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है। Venue की रिकॉर्ड मांग, त्योहारी खरीदारी और निर्यात में तेजी ने कंपनी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।