कपड़ों का धुलाई होगी आसान, Whirlpool की स्मार्ट वॉशिंग मशीन 360° Bloomwash Pro 11kg लॉन्च

कपड़ों का धुलाई होगी आसान, Whirlpool की स्मार्ट वॉशिंग मशीन 360° Bloomwash Pro 11kg लॉन्च

नई दिल्ली : घर के कामों में सबसे बड़ा सिरदर्द भारी-भरकम कपड़ों की धुलाई है। इसी समस्या का स्मार्ट समाधान लेकर Whirlpool ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे एडवांस वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। कंपनी ने बड़ी क्षमता वाली 360° Bloomwash Pro 11kg लॉन्च की है, जो 6th Sense Technology, 360° Bloomwash सिस्टम और इन-बिल्ट हीटर जैसे हाई-टेक फीचर्स के साथ कपड़े धोने के पूरे अनुभव को ही बदल देती है। यह मशीन खास तौर पर उन “वीकेंड वॉरियर्स” परिवारों के लिए बनाई गई है, जो समय की कमी के कारण पूरे हफ्ते के कपड़ों का ढेर एक साथ धोते हैं और समय की कमी से जूझते हैं।

11kg की बड़ी क्षमता के साथ यह वॉशिंग मशीन कम राउंड में ज्यादा कपड़े धोने की सुविधा देती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। इसका 360° Bloomwash Technology सिस्टम कपड़ों को अलग तरीके से मूव कर गहराई से सफाई करता है, जबकि HexaBloom Impeller और 6th Sense Intelligence मिलकर हर वॉश को स्मार्ट और ऑटोमैटिक बनाते हैं। इन-बिल्ट हीटर तीन अलग-अलग मोड (Warm, Hot और Allergen Free) के साथ न सिर्फ जिद्दी दाग हटाता है, बल्कि 99.9% तक जर्म्स और एलर्जन्स को खत्म कर कपड़ों को हाइजीनिक भी बनाता है। वहीं Quick Sense और Soft Sense जैसी तकनीकें वॉशिंग को और आसान बनाती हैं। मशीन खुद लोड के हिसाब से समय और पानी एडजस्ट करती है और सही मात्रा में सॉफ्टनर भी डालती है।

डिजाइन के मामले में भी यह मशीन प्रीमियम फील देती है, जिसमें Juniper Green मैट फिनिश और मॉडर्न लुक इसे घर की स्टाइलिश अप्लायंस बनाता है। 4 साल की कम्प्रिहेंसिव वारंटी और 10 साल की मोटर वारंटी इसे भरोसेमंद विकल्प बनाती है। Whirlpool का यह नया Bloomwash Pro सिर्फ एक वॉशिंग मशीन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट, तेज और पूरी तरह ऑटोमैटिक लॉन्ड्री सॉल्यूशन है, जो आज के बिजी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।