71 केएमपीएल माइलेज, ब्लूटूथ कॉल अलर्ट और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप… अब 100 सीसी बाइक में मिलेगा ‘स्मार्ट’ एक्सपीरियंस

71 केएमपीएल माइलेज, ब्लूटूथ कॉल अलर्ट और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप… अब 100 सीसी बाइक में मिलेगा ‘स्मार्ट’ एक्सपीरियंस

हीरो की नई पैशन+ डिस्क में टेक्नोलॉजी और माइलेज का ऐसा कॉम्बिनेशन, जो रोजाना चलने वालों के लिए बनेगा गेम चेंजर

नई दिल्ली : अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो सिर्फ पेट्रोल ही नहीं बचाए बल्कि हर रोज की राइड को भी स्मार्ट बना दे, तो हीरो की नई पैशन+ डिस्क आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसका नया लुक नहीं, बल्कि इसमें मिलने वाले 71 किलोमीटर प्रति लीटर तक के माइलेज, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेगमेंट-फर्स्ट एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स हैं।

फोन जेब में रहेगा, जरूरी अलर्ट बाइक की स्क्रीन पर मिलेंगे

नई पैशन+ डिस्क में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए कॉल और एसएमएस अलर्ट सीधे डिस्प्ले पर दिखाई देंगे। इसके अलावा रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, लो फ्यूल इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यानी रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर में सफर करने वालों को हर जरूरी जानकारी एक ही स्क्रीन पर मिल जाएगी।

71 केएमपीएल माइलेज, यानी जेब पर कम बोझ

हीरो ने इस बाइक में 100 सीसी बीएस-6 और ओबीडी-2 फेज-ए मानकों वाला इंजन दिया है, जो 5.9 किलोवॉट की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कंपनी की आई3एस (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसकी मदद से बाइक करीब 71 केएमपीएल तक का माइलेज देने का दावा करती है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों के दौर में यह फीचर इसे रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहद किफायती बनाता है।

रात में बेहतर रोशनी, ब्रेकिंग भी पहले से ज्यादा सुरक्षित

नई पैशन+ डिस्क में सेगमेंट का पहला एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, जो रात और कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी देता है। वहीं फ्रंट डिस्क ब्रेक तेज और भरोसेमंद ब्रेकिंग का अनुभव देता है। बाइक में साइड स्टैंड इंडिकेटर विद इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है, जिससे साइड स्टैंड खुला होने पर बाइक आगे नहीं बढ़ेगी।

रोजमर्रा की जरूरतों का भी रखा गया पूरा ध्यान

बाइक में लंबी और आरामदायक सीट, आरामदायक राइडिंग पोजिशन, सामान रखने के लिए यूटिलिटी केस और चलते-फिरते मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इससे यह बाइक सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी बेहद प्रैक्टिकल बन जाती है।

लॉन्च भी हुई, कीमत कितनी है?

हीरो मोटोकॉर्प ने नई पैशन+ डिस्क को आज इंडियन मार्केट र में 84,128 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह बाइक हेवी ग्रे, नेक्सस ब्लू, डार्क इंडस्ट्रियल ग्रे और पर्ल रेड समेत चार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में देशभर के हीरो डीलरशिप पर उपलब्ध है।