Mac यूजर्स के लिए BenQ का तोहफा, 32 इंच का 4K मॉनिटर लॉन्च

Mac यूजर्स के लिए BenQ का तोहफा, 32 इंच का 4K मॉनिटर लॉन्च

नई दिल्ली : क्रिएटिव दुनिया में अब स्पीड, परफॉर्मेंस और कलर एक साथ चाहिए। इसी जरूरत के लिए BenQ ने इंडिया में ऐसा मॉनिटर लॉन्च किया है जो सीधे प्रोफेशनल वर्कफ्लो को ही बदलने की ताकत रखता है।

BenQ ने MA320UG नाम का एक प्रीमियम 32-इंच 4K मॉनिटर लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर Mac यूजर्स और क्रिएटिव काम करने वाले लोगों (जैसे वीडियो एडिटर, डिजाइनर, मोशन ग्राफिक्स आर्टिस्ट) के लिए बनाया गया है। 32-इंच 4K मॉनिटर बड़ी स्क्रीन है और बहुत हाई क्वालिटी (शार्प और डिटेल्ड) पिक्चर देती है। स्क्रीन बहुत स्मूद चलती है। 98% P3 कलर एक्यूरेसी से रंग बहुत ज्यादा सटीक और नेचुरल दिखते हैं, जिससे डिजाइन और एडिटिंग में मदद मिलती है यह मॉनिटर सिर्फ देखने के लिए स्क्रीन नहीं है, बल्कि काम को तेज, आसान और प्रोफेशनल लेवल का बनाने वाला पूरा वर्कस्टेशन जैसा डिवाइस है। यह मॉनिटर ऐसा टूल है जो क्रिएटिव काम को तेज, आसान और ज्यादा प्रोफेशनल बना देता है।

BenQ का दावा है कि MA320UG उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो अपने MacBook, Mac Studio या Mac mini के साथ बिना किसी समझौते के बेहतरीन विजुअल क्वालिटी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। मॉनिटर में ProMotion सपोर्ट के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे विडियो एडिटिंग, मोशन ग्राफिक्स, एनिमेशन प्रीव्यू और मल्टीटास्किंग पहले की तुलना में कहीं ज्यादा सहज हो जाती है।

कनेक्टिविटी के मामले में भी यह मॉनिटर बेहद एडवांस है। Thunderbolt 4 की मदद से एक ही केबल के जरिए डिस्प्ले, डेटा ट्रांसफर और MacBook चार्जिंग का काम किया जा सकता है। 96W पावर डिलीवरी सपोर्ट और Smart KVM फीचर यूजर्स को एक ही कीबोर्ड और माउस से दो अलग-अलग सिस्टम कंट्रोल करने की सुविधा देता है। फाइल, टेक्स्ट और इमेज को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे वर्कफ्लो और भी तेज हो जाता है। 84,998 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ BenQ MA320UG उन प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रीमियम विकल्प है, जो बड़ी स्क्रीन, शानदार कलर एक्यूरेसी, स्मूद विजुअल्स और Mac के साथ बेहतरीन तालमेल वाला मॉनिटर चाहते हैं।