Hero Xtreme 160R 4V में पावर+स्टाइल का तड़का, 1.27 लाख से शुरुआत, बुकिंग शुरू

Hero Xtreme 160R 4V में पावर+स्टाइल का तड़का, 1.27 लाख से शुरुआत, बुकिंग शुरू

• तीन मॉडल लॉन्च, 3.2 सेकंड में 60 की रफ्तार! 30 PS की पावर, क्रूज कंट्रोल और क्विकशिफ्टर

1.98 लाख में Hero Xtreme 250R और दमदार, टायर प्रेशर बताने वाला सिस्टम भी मिलेगा

• अब बाइक चलाना होगा और आसान! Hero की नई Xtreme में क्रूज कंट्रोल और नए राइडिंग मोड

• Hero की नई Xtreme बाइक्स में सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का तड़का, जानें कीमत और फीचर्स

स्पोर्टी लुक, दमदार इंजन और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली बाइक पसंद करने वालों के लिए Hero MotoCorp ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपनी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिलों नई Xtreme 160R 4V और अपडेटेड Xtreme 250R को लॉन्च कर दिया है। दोनों बाइक्स को नए डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इनमें क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधा भी मिलेगी, जो लंबी दूरी की राइडिंग को आरामदायक बनाने में मदद करेगी।
Hero Xtreme 160R 4V के Standard वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये, Pro वेरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपये और टॉप Carbon वेरिएंट की कीमत 1.41 लाख रुपये है। वहीं, अपडेटेड Hero Xtreme 250R को 1.98 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह बाइक Carbon Red, Carbon White और Carbon Black समेत तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। दोनों मोटरसाइकिलों की बुकिंग 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी 1 नवंबर 2026 से मिलने लगेगी। Xtreme 160R 4V देशभर में Hero MotoCorp और Hero Premia डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। वहीं, Xtreme 250R को Hero Premia डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।
Hero Xtreme 250R में 250cc का लिक्विड-कूल्ड, चार-वाल्व DOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 30 PS की अधिकतम पावर और 25.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक महज 3.2 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इसमें पहली बार सेगमेंट में क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इसकी मदद से राइडर एक निश्चित रफ्तार सेट कर सकता है और उसे लगातार एक्सिलरेटर दबाकर रखने की जरूरत नहीं होगी। बाइक में सेंसरलेस बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है। इससे क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर और नीचे बदले जा सकते हैं। इससे गियर बदलना आसान हो सकता है और राइडिंग के दौरान थकान भी कम होगी।
नई Xtreme 250R में राइडिंग के हिसाब से चार मोड दिए गए हैं। इनमें रेन, रोड, स्पोर्ट और ट्रैक शामिल हैं। रेन मोड गीली और फिसलन वाली सड़कों के लिए, जबकि स्पोर्ट और ट्रैक मोड ज्यादा तेज और आक्रामक राइडिंग के लिए तैयार किए गए हैं। बाइक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलता है। यह बाइक कार्बन रेड, कार्बन व्हाइट और कार्बन ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगी।
Xtreme 160R 4V में 163cc का चार-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 17.1 PS की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.4 सेकंड में पकड़ सकती है।