• Hasselblad के साथ मिलकर तैयार की गई नई कैमरा टेक्नोलॉजी
• DSLR को टक्कर देने की तैयारी! OPPO Find X10 Pro Max में कैमरा टेक्नोलॉजी का नया खेल
• फोटो में दिखेंगे असली रंग, कैमरे में महा-अपग्रेड, अब हर तस्वीर होगी डिटेल से भरपूर
• 8K वीडियो और 200MP कैमरे का दम, कम रोशनी में भी शानदार फोटो का दावा
OPPO स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने वालों के लिए बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी की आगामी OPPO Find X10 सीरीज में कैमरा टेक्नोलॉजी को एक नए स्तर पर ले जाने का दावा किया गया है। सीरीज के टॉप मॉडल OPPO Find X10 Pro Max में पीछे की तरफ 200MP के तीन कैमरे मिलेंगे। वहीं, OPPO Find X10 में 200MP के दो कैमरे दिए जाएंगे। कंपनी ने इसे Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया है। OPPO का फोकस तस्वीरों में असली रंग, चेहरे की प्राकृतिक बनावट और रोशनी के सही संतुलन को बनाए रखने पर है। इसके लिए कंपनी ने LUMO Image Engine और नई इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी विकसित की है।
OPPO Find X10 Pro Max में 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। इससे कम रोशनी में तस्वीरें लेने और कैमरा हिलने से होने वाले धुंधलेपन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें ऑटोफोकस और 100 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा, जिससे ग्रुप सेल्फी लेने में भी सुविधा होगी।
सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल OPPO Find X10 में 200MP का मेन कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। मेन कैमरे में 1/1.4 इंच का ISOCELL HPE सेंसर, f/1.6 अपर्चर और OIS दिया जाएगा। फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। OPPO Find X10 सीरीज में LUMO True Image Engine दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक तस्वीरों में रंगों, त्वचा की बनावट और रोशनी को ज्यादा प्राकृतिक तरीके से दिखाने के लिए तैयार की गई है। इसमें LUMO Hyper Pixel Engine भी मिलेगा।
वीडियो बनाने वालों के लिए भी OPPO Find X10 सीरीज में कई खास फीचर दिए जाएंगे। सीरीज में Dolby Vision HDR और O-Log2 जैसे फीचर भी मिलेंगे। OPPO Find X10 Pro Max में DeepPix नाम की नई सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी।इससे तेज रोशनी में खड़े व्यक्ति के चेहरे की डिटेल और बैकग्राउंड के रंगों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।
OPPO ने भारत में अपने LUMO Lab प्रोग्राम के तहत नई सीरीज के कैमरों की टेस्टिंग भी की है। केरल में आयोजित चौथे सेशन में फोर्ट कोच्चि की रंगीन गलियों, कथकली के मेकअप और पारंपरिक कला के बारीक विवरणों को कैमरे में कैद किया गया। इसमें कलरिपयट्टू और थेय्यम जैसे पारंपरिक प्रदर्शनों के दौरान तेज गति, आग और बदलती रोशनी में कैमरे की क्षमता को परखा गया।
