• कार शोरूम के महादंगल में नंबर वन बनने की जंग! सामने आया देशभर की डीलरशिप का रिपोर्ट कार्ड
• 224 डीलरशिप की रैंकिंग ने मचाया तहलका
• ग्राहकों का भरोसा जीतने वाले कार शोरूम की असली कहानी! 4.8 से 4.9 स्टार वाली डीलरशिप ही रैंकिंग में शामिल
• 224 डीलरशिप, 18 ब्रैंड्स और 88 हजार रिव्यू! कार बाजार में ग्राहक अनुभव का बड़ा खुलासा
• कार बाजार में किसका सिक्का बुलंद? 88 हजार ग्राहकों की राय से चुने गए देश के टॉप डीलर्स
कार खरीदते समय ग्राहक सिर्फ गाड़ी की कीमत, माइलेज और फीचर्स ही नहीं देखते, बल्कि शोरूम में मिलने वाली सर्विस और खरीदारी के अनुभव को भी अहमियत देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए CarPhD ने CarPhD Choice 2026 रैंकिंग जारी की है। इसमें ग्राहकों की रेटिंग और समीक्षाओं के आधार पर देश की चुनिंदा कार डीलरशिप को जगह दी गई है।
इस रैंकिंग में 16 शहरों के 18 कार ब्रैंड्स की 224 डीलरशिप शामिल हैं। सूची तैयार करने के लिए कुल 87,857 ग्राहक समीक्षाओं का विश्लेषण किया गया। रैंकिंग में बराबर स्थान पाने वाली डीलरशिप भी शामिल हैं। इसका मकसद ग्राहकों को यह समझने में मदद करना है कि किस डीलरशिप पर उन्हें बेहतर सेवा और खरीदारी का अनुभव मिल सकता है।
इस सूची में Maruti Suzuki, Hyundai, Kia, Škoda, Renault और Volkswagen समेत कई प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा Toyota, Honda, Tata Motors, Mahindra, MG, Nissan, BYD, Mercedes-Benz, Audi, Jaguar Land Rover और Jeep जैसे ब्रांड की डीलरशिप भी रैंकिंग के दायरे में हैं।
रैंकिंग के मुताबिक, Maruti Suzuki, Hyundai, Kia, Škoda, Renault और Volkswagen शीर्ष छह ब्रांड हैं। देश की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली डीलरशिप में इनकी हिस्सेदारी 86 फीसदी से ज्यादा है। हालांकि, यह रैंकिंग किसी कंपनी की कुल बिक्री या बाजार हिस्सेदारी के बजाय ग्राहकों के अनुभव को दर्शाती है।
CarPhD Choice 2026 की खास बात यह है कि इसमें डीलरशिप की रैंकिंग केवल गाड़ियों की बिक्री या कंपनी के बाजार में दबदबे के आधार पर नहीं की गई है। इसमें ग्राहकों की रेटिंग और उनके अनुभवों को प्राथमिकता दी गई है। रैंकिंग में शामिल डीलरों को 4.8 से 4.9 स्टार के बीच रेटिंग मिली है। इससे यह सूची बेहद ऊंची ग्राहक रेटिंग हासिल करने वाली डीलरशिप के चुनिंदा समूह को सामने लाती है।
CarPhD और World Auto Forum ग्रुप के सीईओ अनुज गुलाटी के मुताबिक, करीब 88 हजार ग्राहक समीक्षाओं और 18 ब्रांड की 200 से ज्यादा डीलरशिप के आंकड़ों से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहक अनुभव की तस्वीर सामने आती है। इस रैंकिंग से नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को डीलरशिप की प्रतिष्ठा और सेवा की गुणवत्ता समझने में मदद मिल सकती है। ग्राहक कार की कीमत और फीचर्स की तुलना करने के साथ-साथ शोरूम की रेटिंग और दूसरे खरीदारों के अनुभव भी देख सकते हैं।
