जुलाई में Tata Nexon से Safari तक कारों पर 95,000 रुपये तक की बंपर बचत

जुलाई में Tata Nexon से Safari तक कारों पर 95,000 रुपये तक की बंपर बचत

नई दिल्ली। अगर आप जुलाई में नई Tata कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। कंपनी ने अपने पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के कई लोकप्रिय मॉडलों पर ₹95,000 तक के लाभ की घोषणा की है। यह ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कुछ मॉडलों पर डीलर बेनिफिट के रूप में दिया जा रहा है।

कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor पर 45,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। Tata Altroz पर कुल 50,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 का कैश डिस्काउंट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। देश की सबसे लोकप्रिय SUV में शामिल Tata Nexon पर ग्राहकों को 55,000 रुपये तक के फायदे के साथ अतिरिक्त डीलर बेनिफिट भी मिल सकते हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹20,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

SUV कूपे Tata Curvv पर सबसे आकर्षक ऑफर मिल रहा है। इस मॉडल पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और45,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस और डीलर बेनिफिट दिए जा रहे हैं। कुल लाभ 95,000 रुपये तक पहुंच सकता है।
वहीं, प्रीमियम SUV Tata Harrier और Tata Safari पर 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। डीलर स्तर पर अतिरिक्त ऑफर भी उपलब्ध हो सकते हैं। अगर आप पुरानी कार एक्सचेंज करने या स्क्रैपेज पॉलिसी का लाभ लेने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई का यह ऑफर आपकी नई Tata कार की कीमत को काफी कम कर सकता है। हालांकि, अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के अनुसार ऑफर में थोड़ा बदलाव संभव है।