7050mAh बैटरी का दम, AI का तड़का: iQOO Z11 5G INDIA में लॉन्च

7050mAh बैटरी का दम, AI का तड़का: iQOO Z11 5G INDIA में लॉन्च

नई दिल्ली। iQOO ने इंडियन मार्केट में नया iQOO Z11 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर छात्रों और रोजमर्रा के काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जबकि ऑफर के बाद इसकी नेट इफेक्टिव कीमत 31,499 रुपये से शुरू होती है। इसकी बिक्री 25 अगस्त से शुरू होगी। फोन में भारत का पहला MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 7050mAh की बड़ी बैटरी और AI आधारित कई फीचर्स दिए गए हैं।

iQOO Z11 5G चार वेरिएंट में आया है। 6GB+128GB की कीमत 34,999 रुपये (नेट 31,499 रुपये), 8GB+128GB की 39,999 रुपये (नेट 35,999 रुपये), 8GB+256GB की 44,999 रुपये (नेट 40,999 रुपये) और 12GB+256GB की कीमत 49,999 रुपये (नेट 45,999 रुपये) है। फोन Celestial Blue और Aurora Green रंगों में मिलेगा। फोन में 6.83 इंच का 1.5K 144Hz AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स HBM है। कंपनी के मुताबिक यह अपने सेगमेंट का सबसे चमकदार डिस्प्ले है। फोन सिर्फ 7.99mm पतला और करीब 199 ग्राम वजन का है। iQOO Z11 में AI Captions और AI Creation जैसे फीचर दिए गए हैं। AI Captions लाइव लेक्चर और बातचीत को टेक्स्ट में बदलने और उसका अनुवाद करने में मदद करता है।

फोन में 4nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है। कंपनी के मुताबिक इसका AnTuTu स्कोर 12 लाख से ज्यादा है। फोन में 3800mm² का Vapor Chamber Cooling System भी है, जो गर्मी नियंत्रित करने में मदद करता है। फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है। यह 44W FlashCharge सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार करीब 66 मिनट में 1 से 100 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। इसमें 5-Year Battery Health फीचर और रिवर्स चार्जिंग भी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

कंपनी ने iQOO Buds भी पेश किए हैं। इनकी कीमत 1,899 रुपये है, जबकि नेट इफेक्टिव कीमत 1,699 रुपये है। इनमें केस के साथ 50 घंटे तक की बैटरी, AI Call Noise Cancelling और Bluetooth 6.1 Dual-Device Connection मिलता है। इनकी बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी। iQOO Z11 5G और iQOO Buds का निर्माण विवो की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में किया जाएगा।