• 16:9 डिस्प्ले वाले नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा OPPO, मिलेगा दमदार प्रोसेसर
OPPO ने बदली फ्लैगशिप फोन की रणनीति, Find X11 Pro Max में मिल सकते हैं धांसू फीचर्स
चीन के स्मार्टफोन निर्माता OPPO नए वाइड स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ पॉकेट साइज गिंबल कैमरा भी विकसित कर रही है। OPPO अपने आने वाले डिवाइस में एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी, दमदार प्रोसेसर और नई डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कंपनी अपने फ्लैगशिप Find X सीरीज की रणनीति में भी बदलाव कर रही है।
OPPO का नया वाइड स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन अगली पीढ़ी के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप चिपसेट से लैस हो सकता है। यह प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर आधारित बताया जा रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी इनर डिस्प्ले हो सकती है। इसमें क्रीजलेस डिजाइन मिलने की उम्मीद है। फोन खोलने पर स्क्रीन के बीच में पड़ने वाली सिलवट काफी हद तक दिखाई नहीं देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का कैमरा दिया जा सकता है। कैमरे में गिंबल इमेजिंग तकनीक मिलने की भी चर्चा है।
OPPO एक अन्य स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। इसमें 16:9 रेशियो वाली वाइड डिस्प्ले और बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। यह फोन फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9-सीरीज प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें बड़े सेंसर वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी इस स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं हुआ है।
OPPO स्मार्टफोन के अलावा कैमरा बाजार में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक छोटा और पॉकेट में आसानी से रखा जा सकने वाला गिंबल कैमरा विकसित कर रही है। इसे 2026 के अंत तक पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका मुकाबला DJI Osmo Pocket सीरीज और Insta360 के कॉम्पैक्ट कैमरों से होगा।
OPPO ने कथित तौर पर Find X10 Ultra को लॉन्च करने की योजना रद्द कर दी है। इस मॉडल के लिए तैयार किए गए कुछ हार्डवेयर का इस्तेमाल अगले Find X11 Pro Max में किया जा सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K डिस्प्ले और 100MP का स्क्वायर सेल्फी कैमरा मिलने की चर्चा है। इसमें 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया जा सकता, जिसे पहले Find X10 Ultra के लिए तैयार किया जा रहा था।
