1,999 रुपये में CMF का धमाका: 52 घंटे की बैटरी वाले Buds Neo लॉन्च

1,999 रुपये में CMF का धमाका: 52 घंटे की बैटरी वाले Buds Neo लॉन्च

नई दिल्ली। टेक ब्रांड CMF ने Buds Neo को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने CMF इकोसिस्टम में एंट्री का सबसे किफायती विकल्प बताया है। इसकी लॉन्च कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इसकी खुली बिक्री 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales से खरीद सकेंगे। Buds Neo को ब्लैक, व्हाइट और डार्क ब्लू रंगों में उतारा गया है।

इस कीमत में कंपनी ने ईयरबड्स में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर, 35dB तक Adaptive ANC, चार-माइक कॉलिंग और 52 घंटे तक की बैटरी दी है। कम कीमत में बेहतर आवाज, आसपास का शोर कम करने और लंबे समय तक इस्तेमाल जैसे फीचर्स मिलेंगे। Buds Neo में 12.4mm का बड़ा डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इससे आवाज में ज्यादा गहराई और बास मिलता है। टाइटेनियम-कोटेड PET डोम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे वोकल और दूसरे ऑडियो डिटेल साफ सुनाई देने में मदद मिलती है। ईयरबड्स में Spatial Audio भी है। इससे फिल्म, म्यूजिक और कॉन्सर्ट रिकॉर्डिंग सुनते समय आवाज ज्यादा व्यापक महसूस होती है। यूजर को अलग-अलग पसंद के हिसाब से छह EQ प्रीसेट मिलते हैं। Nothing X ऐप के जरिए Custom EQ और Bass Enhancement का विकल्प भी दिया गया है।

Buds Neo में 35dB तक Active Noise Cancellation दिया गया है। इसमें तीन ANC लेवल हैं। Adaptive ANC आसपास के माहौल के हिसाब से शोर कम करने का स्तर खुद तय कर सकता है। इससे मेट्रो, बस, ऑफिस या भीड़भाड़ वाली जगहों पर म्यूजिक सुनना ज्यादा आरामदायक हो सकता है। कॉलिंग के लिए दोनों ईयरबड्स में दो-दो HD माइक्रोफोन दिए गए हैं। कुल चार माइक्रोफोन Clear Voice Technology के साथ काम करते हैं। कंपनी के अनुसार इससे बाहर या चलते समय भी आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद मिलती है। ANC बंद रखने पर Buds Neo केस के साथ 52 घंटे तक चल सकता है। अकेले ईयरबड्स 11 घंटे तक प्लेबैक देते हैं। ANC चालू रहने पर कुल बैटरी बैकअप 30 घंटे तक बताया गया है। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 5.5 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है।

Nothing X ऐप से 120ms Low Latency Mode एक्टिव किया जा सकता है। इससे गेमिंग के दौरान ऑडियो और एक्शन के बीच देरी कम करने में मदद मिलती है। ऐप से टच कंट्रोल, डुअल-डिवाइस कनेक्शन और साउंड सेटिंग भी बदली जा सकती हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 दिया गया है। Buds Neo का चार्जिंग केस चौकोर डिजाइन में है। इसमें गोल टैक्टाइल डायल दिया गया है, जो इसे सामान्य ईयरबड्स से अलग लुक देता है। केस में लैनयार्ड होल भी है, जिससे इसे स्ट्रैप के साथ आसानी से ले जाया जा सकता है। CMF Buds Neo की लॉन्च कीमत ₹1,999 है। बिक्री 26 अगस्त से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर शुरू होगी।