Bosch और Siemens ने बदली मॉड्यूलर किचन की परिभाषा
Side-by-Side और Bottom Freezer का अनोखा संगम
प्रीमियम घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में BSH Home Appliances India ने Bosch और Siemens ब्रांड के तहत भारत के पहले Perfect-Fit Four Door Side-by-Side रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं। यह नई श्रृंखला आधुनिक भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों और मॉड्यूलर किचन के बढ़ते चलन को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। रेफ्रिजरेटर की Counter-Depth Perfect Fit डिजाइन केवल 594 मिमी गहराई के साथ आता है, जिससे फ्रिज बाहर निकला हुआ नहीं दिखता और पूरी किचन को एक प्रीमियम बिल्ट-इन लुक मिलता है। Side-by-Side डिज़ाइन में फ्रिज और फ्रीजर दोनों हिस्से एक-दूसरे के बगल में होते हैं, जिससे देखने में यह प्रीमियम और स्टाइलिश लगता है। Bottom Freezer डिज़ाइन में फ्रीजर नीचे रखा जाता है और फ्रिज वाला हिस्सा ऊपर होता है। चूंकि लोग रोज़ाना फल, सब्जियां, दूध, दही और अन्य ताजा खाद्य पदार्थ ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उन्हें बार-बार झुकना नहीं पड़ता। ये सारी चीजें आंखों और हाथों की आसान पहुंच में रहती हैं।
503 लीटर क्षमता होने के कारण यह रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों या ज्यादा सामान स्टोर करने वाले लोगों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराता है। Flex Convertible Zone एक ऐसा विशेष हिस्सा है जिसे जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है। अगर किसी मौके पर आपको ज्यादा ठंडी जगह चाहिए तो इसे सामान्य कूलिंग मोड में रखा जा सकता है, और यदि कुछ खाद्य पदार्थों को अधिक समय तक सुरक्षित रखना हो तो इसे सॉफ्ट-फ्रीजिंग मोड में बदला जा सकता है।फ्रीजर में चार अलग-अलग कम्पार्टमेंट दिए गए हैं, जिससे आइसक्रीम, फ्रोजन फूड, स्नैक्स, मसाले और रेडी-टू-कुक आइटम्स को अलग-अलग रखा जा सके। इससे सामान ढूंढना आसान हो जाता है और गंध या स्वाद के आपस में मिलने की संभावना भी कम होती है। दो Quick-Access ट्रे अक्सर इस्तेमाल होने वाली चीजों को तुरंत निकालने और रखने की सुविधा देती हैं, जिससे पूरे फ्रीजर को खंगालने की जरूरत नहीं पड़ती। इस रेफ्रिजरेटर में 115 डिग्री Anti-Collision Hinges लगाए गए हैं, जिनकी वजह से दरवाजे पर्याप्त कोण तक खुल जाते हैं, भले ही फ्रिज दीवार या कैबिनेट के बिल्कुल पास क्यों न रखा गया हो। इससे बड़े बर्तन, केक ट्रे, सर्विंग डिश या अन्य सामान आसानी से अंदर रखा और बाहर निकाला जा सकता है।
फ्रिज में अक्सर अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं, जैसे प्याज, लहसुन, सब्जियां, मिठाइयां, दूध और पके हुए व्यंजन। इसका स्पेशल सिस्टम फ्रिज के अंदर गंध को नियंत्रित करता है और एक खाद्य पदार्थ की गंध को दूसरे तक पहुंचने से रोकता है।
