किचन से लॉन्ड्री तक जलवा : LG के सुपर एडवांस होम अप्लायंसेज़ INDIA में लॉन्च

नई दिल्ली: इंडिया में होम अप्लायंसेज़ मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए LG Electronics India ने अपनी नई 2026 Home Appliances रेंज लॉन्च कर दी है। LG ने इंडिया में नई French Door Refrigerator सीरीज़ लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला 33 इंच चौड़ाई वाला French Door Refrigerator है जिसमें Auto Ice Maker फीचर दिया गया है। यह रेंज 574 लीटर से 610 लीटर तक की क्षमता में आएगी। French Door Refrigerator की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये होगी। फ्रिज में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो खाने को लंबे समय तक ताज़ा रखने में मदद करेंगे।

कंपनी ने अपनी Make in India Side-by-Side Refrigerator रेंज को भी मजबूत किया है। Black Mirror Glass, Shiny Steel और Natural Beige जैसे प्रीमियम फिनिश इसे और शानदार बनाते हैं। Side-by-Side Refrigerator की कीमत 1.09 लाख से शुरू है। LG ने 674 लीटर क्षमता वाला अपना सबसे बड़ा Double Door Refrigerator भी लॉन्च किया है, जिसमें फल और सब्जियों के लिए अलग कम्पार्टमेंट मिलेगा।

LG की Essential Series में अब 225L, 251L और 276L क्षमता वाले नए रेफ्रिजरेटर जोड़े गए हैं। Essential Series Refrigerator 25,500 रुपये से शुरू है इन फ्रिज को Shiny Steel, Onyx Black, Radiant Inox, Wine Glory, Scarlet Lotus और Emerald Lotus जैसे आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।

LG की Essential Series Washing Machines की कीमत 17,300 से 62,900 रुपये तक है। नई Top Load Washing Machines 8kg से 10kg क्षमता में लॉन्च हुई हैं। AX Series Semi-Automatic Washing Machines 8 से 12 किलो की क्षमता में आएंगी। LG की NT, VX और GVX Front Load Washing Machines अब 12 से 20 किलो में उपलब्ध होंगी।
LG ने 28 लीटर Convertible Convection Microwave Oven भी लॉन्च किया है। Microwave Oven की कीमत 28,700 से शुरू है। इसमें 330 से ज्यादा Auto Cook मेन्यू दिए गए हैं, जिनमें 28 भारतीय ब्रेड मेन्यू शामिल हैं।

LG True Dishwasher में 92 इंडियन बर्तन साफ होने के लिए रखे जा सकते हैं। LG True Dishwasher की कीमत 73,500 से शुरू है। LG Electronics India के Managing Director Hong Ju Jeon ने कहा कि कंपनी अब Essential Series को एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के 22 देशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी का “Make India Global” विजन और मजबूत होगा।