Whirlpool फ्रिज बना स्मार्ट फूड मैनेजर, फल-सब्जियों के सड़ने से पहले मिलेगा अलर्ट

Whirlpool फ्रिज बना स्मार्ट फूड मैनेजर, फल-सब्जियों के सड़ने से पहले मिलेगा अलर्ट

• दाम 98,000 रुपये से शुरू, फल-सब्जियों की ताजगी पर AI की नजर, Whirlpool ने पेश की भारत की पहली Freshness Detection 6th Sense AI टेक्नोलॉजी

• Whirlpool की AI टेक्नोलॉजी खाने की बर्बादी रोकने में करेगी मदद

• अब फ्रिज में ही पता चलेगा कौन-सी सब्जी पहले इस्तेमाल करनी है, 10 सेकेंड में बताएगा, कौन सी सब्जी ताजा है

• Whirlpool Luxuriem फ्रिज में फल-सब्जियां खराब होने के संकेत पहचानने का दावा

Whirlpool of India ने अपने प्रीमियम Luxuriem 4-Door रेफ्रिजरेटर की नई रेंज में 6th Sense AI आधारित Freshness Detection टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली ऐसी तकनीक है, जो फल-सब्जियों से निकलने वाली एथिलीन गैस के स्तर में बदलाव पहचानकर उपभोक्ताओं को अलर्ट दे सकती है। इसके लिए फ्रिज में खास iFresh Sensor Engine और क्रिस्पर ड्रॉअर में iFresh Sensor दिया गया है। सिस्टम हर 10 सेकंड में निगरानी करता है। नई Luxuriem रेंज 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर क्षमता में आएगी। इसकी शुरुआती कीमत 98,000 रुपये है।

Whirlpool की इस तकनीक का मकसद फल-सब्जियों के जरूरत से ज्यादा पकने और खाने की बर्बादी को कम करने में मदद करना है। अक्सर लोग सप्ताह भर का सामान एक साथ खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं। कई बार पीछे रखे फल-सब्जियां ध्यान में नहीं रहते और खराब होने लगते हैं।

कंपनी के मुताबिक, iFresh Sensor फल-सब्जियों से निकलने वाली एथिलीन गैस को पहचानता है। 6th Sense AI इसके स्तर में बदलाव का विश्लेषण करता है। जरूरत पड़ने पर फ्रिज अलर्ट देता है, ताकि उपभोक्ता संबंधित खाद्य सामग्री की जांच कर सकें।

कंपनी ने इस तकनीक को अलग-अलग तरह के फल-सब्जियों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें सेब, नाशपाती, कीवी, एवोकाडो और आड़ू जैसे ज्यादा एथिलीन उत्सर्जित करने वाले उत्पादों के साथ लेट्यूस, पत्तागोभी, ब्रोकली और फूलगोभी जैसी सब्जियों को भी शामिल किया गया है।

फ्रिज के इंटरफेस पर ताजगी की स्थिति देखने की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, अलर्ट मिलने पर खाद्य सामग्री की वास्तविक स्थिति जांचना जरूरी होगा। यह तकनीक खराब होने की गारंटी के साथ भविष्यवाणी नहीं करती, बल्कि पकने से जुड़े संकेतों के आधार पर जानकारी देती है।

Whirlpool के अनुसार, उपभोक्ता जब अलर्ट मिलने के बाद फल-सब्जियों की जांच करके नोटिफिकेशन रीसेट करते हैं, तो सिस्टम इस फीडबैक का इस्तेमाल भविष्य के अलर्ट को बेहतर ढंग से समायोजित करने के लिए करता है।

कंपनी इसे ऐसी AI तकनीक के रूप में पेश कर रही है, जो रोजमर्रा की रसोई की समस्या को हल करने में मदद करेगी।

नई Whirlpool Luxuriem 4-Door रेफ्रिजरेटर रेंज 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर क्षमता में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 98,000 रुपये से शुरू होती है। इसे देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।