2000 रुपये से कम में itel का पावर बैंक लॉन्च,  Amazon पर बिक्री शुरू

2000 रुपये से कम में itel का पावर बैंक लॉन्च,  Amazon पर बिक्री शुरू

फोन के साथ लैपटॉप भी करेगा चार्ज, बार-बार चार्जर ढूंढने का झंझट खत्म

बिल्ट-इन Type-C केबल के साथ आया itel का नया पावर बैंक

सफर के दौरान, ऑफिस या कॉलेज में फोन डिस्चार्ज तो नो टेंशन

अगर आपका फोन दिन में कई बार डिस्चार्ज हो जाता है या सफर के दौरान चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती, तो पावर बैंक काफी काम आता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए itel ने भारत में अपनी नई Zeno Power Bank Series लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज कम कीमत में ज्यादा बैकअप और तेज चार्जिंग का अनुभव देगी। इसकी बिक्री 23 जुलाई से Amazon पर शुरू होगी। 10,000mAh मॉडल की कीमत 2,000 रुपये से कम रखी गई है। 20,000mAh मॉडल की कीमत 3,000 रुपये से कम होगी। दोनों पावर बैंक 23 जुलाई से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
10,000mAh वाला मॉडल ज्यादातर स्मार्टफोन को करीब दो बार तक चार्ज कर सकता है, जबकि 20,000mAh वाला मॉडल फोन को कई बार चार्ज करने के साथ लंबे सफर में भी बेहतर बैकअप देता है। असली बैकअप फोन की बैटरी क्षमता और इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। दोनों पावर बैंक की सबसे बड़ी खासियत 45W फास्ट चार्जिंग है। अगर आपका स्मार्टफोन, टैबलेट या दूसरा डिवाइस 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है, तो वह सामान्य चार्जर की तुलना में कम समय में चार्ज हो सकता है। इससे बार-बार चार्जिंग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
20,000mAh वाला मॉडल सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं है। यह कुछ USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करने वाले लैपटॉप को भी चार्ज कर सकता है। अगर आप ऑफिस का काम करते हैं, पढ़ाई के लिए लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं या अक्सर यात्रा करते हैं, तो जरूरत पड़ने पर यह आपके लैपटॉप को भी बैकअप दे सकता है।
कंपनी ने दोनों पावर बैंक में बिल्ट-इन ब्रेडेड USB Type-C केबल दी है। आपको अलग से चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। जरूरत पड़ते ही केबल निकालकर सीधे फोन या दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। पावर बैंक में LED बैटरी डिस्प्ले भी दिया गया है। इससे एक नजर में पता चल जाता है कि पावर बैंक में कितनी बैटरी बची है। कई बार बिना जानकारी के पावर बैंक खाली हो जाता है, लेकिन यह डिस्प्ले ऐसी परेशानी से बचाता है।
सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें फायर-रेजिस्टेंट ABS+PC बॉडी का इस्तेमाल किया है। साथ ही ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग, ओवरकरंट, शॉर्ट सर्किट और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव जैसी समस्याओं से बचाने के लिए कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी डिवाइस सुरक्षित रहते हैं।
कम कीमत, 45W फास्ट चार्जिंग, बिल्ट-इन Type-C केबल, LED डिस्प्ले और लैपटॉप चार्जिंग जैसे फीचर्स के कारण itel की नई Zeno Power Bank Series उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, यात्रा, कॉलेज या ऑफिस के लिए भरोसेमंद पावर बैकअप चाहते हैं।