Skoda Slavia के नए अवतार की 9.99 लाख में एंट्री, AI असिस्टेंट+लग्जरी का तड़का

Skoda Slavia के नए अवतार की 9.99 लाख में एंट्री, AI असिस्टेंट+लग्जरी का तड़का

• 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 5-स्टार सेफ्टी के साथ 1.5 TSI DSG की ताकत

• Gemini वॉयस असिस्टेंट, वायरलेस CarPlay का तड़का, Rear Seat Massage से 360° कैमरा तक सबकुछ खास

• ₹18.84 लाख की टॉप Slavia! Monte Carlo 1.5 TSI DSG ने मारी शानदार एंट्री

9.99 लाख से ₹18.84 लाख तक नई Slavia! Classic से Monte Carlo तक 6 वेरिएंट

मुंबई, 6 अक्टूबर 2026: Skoda Auto India ने अपनी नई Slavia की कीमतों का ऐलान कर दिया है। नई Slavia की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है। कंपनी ने इस बार सेडान में डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 360-डिग्री कैमरा, AI असिस्टेंट और सेगमेंट-फर्स्ट Rear Seat Massage जैसे फीचर्स जोड़कर इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। नई Slavia को कुल छह वेरिएंट, Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में पेश किया गया है।

नई Slavia में 1.0 TSI और 1.5 TSI पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। 1.0 TSI के साथ 6-स्पीड मैनुअल और नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह इस सेगमेंट में पहला 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक है। वहीं 1.5 TSI इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। 1.5 TSI वाले वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं।

नई Slavia में नए LED हेडलैंप और टेललैंप, सीक्वेंशियल रियर टर्न इंडिकेटर, नई अलॉय व्हील डिजाइन और अपडेटेड फ्रंट-रियर डिजाइन दिया गया है। ग्रिल पर हॉरिजॉन्टल क्रोम स्ट्रिप भी मिलती है। Monte Carlo वेरिएंट में स्पोर्टी रेड स्ट्राइप, ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट और खास Monte Carlo बैजिंग दी गई है। कार कुल आठ रंगों में उपलब्ध है, जिनमें दो नए रंग Arctic Silver और Cappuccino Beige शामिल हैं। Cappuccino Beige की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

नई Slavia की सबसे खास खूबियों में Rear Seat Massage शामिल है। कंपनी के अनुसार यह प्रीमियम सेडान सेगमेंट में सेगमेंट-फर्स्ट फीचर है। इसके अलावा 360-डिग्री Area View कैमरा और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर के साथ Park Pilot दिया गया है। ऊंचे वेरिएंट में 26.03 सेंटीमीटर डिजिटल कॉकपिट भी मिलता है।

टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर नई Slavia में 25.6 सेंटीमीटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलता है। Google Cloud के Automotive AI Agent से लैस वॉयस असिस्टेंट में Gemini का इस्तेमाल किया गया है। यह सिस्टम संदर्भ के हिसाब से वॉयस कमांड समझने और म्यूजिक, कॉल तथा क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कामों में मदद करता है।

सेफ्टी में नई Slavia को 5-स्टार Global NCAP सुरक्षा रेटिंग हासिल है। सभी वेरिएंट में छह एयरबैग और 25 से ज्यादा एक्टिव-पैसिव सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। ऊंचे वेरिएंट में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।Slavia Classic 1.0 TSI MT 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Classic+ MT की कीमत 10.99 लाख रुपये और AT की ₹12.49 लाख है। Signature ₹13.94 लाख से, Sportline ₹14.34 लाख से और Prestige ₹15.89 लाख से शुरू होती है। टॉप Monte Carlo 1.5 TSI DSG की कीमत ₹18.84 लाख है।