एक बार चार्ज करो और भूल जाओ! Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी का पावर शो

एक बार चार्ज करो और भूल जाओ! Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी का पावर शो

फोन नहीं, पावर बैंक है ये! , 38,999 में S2 FE इंडिया में लॉन्च

• 40 हजार रुपये से कम में Vivo का बड़ा खेल, 10,000mAh बैटरी का पावर शो

• बिक्री 20 अक्टूबर 2026 से Vivo के ऑनलाइन स्टोर, रिटेल स्टोर्स, Amazon India और Flipkart पर शुरू होगी

Vivo ने भारत में अपनी S-Series का नया स्मार्टफोन Vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की विशाल बैटरी है। इसके साथ 120Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹38,999 है। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर 2026 से Vivo के ऑनलाइन स्टोर, रिटेल स्टोर्स, Amazon India और Flipkart पर शुरू होगी।
Vivo S2 FE दो वेरिएंट में आया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹38,999 है, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹42,999 में मिलेगा। फोन Stellar Green, Zen White और Titan Black रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी और छह महीने के लिए 100GB Google One स्टोरेज भी मिलेगा।
Vivo S2 FE का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 10,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और दूसरे ज्यादा पावर लेने वाले कामों में लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देगी। बैटरी को चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन का वजन कलर वेरिएंट के हिसाब से अधिकतम 225 ग्राम तक है।
Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलती है। इससे तेज स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट लगाया गया है। इसे LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
कैमरा सेटअप में Vivo S2 FE के पीछे 50MP Sony IMX852 मुख्य कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर और Aura Light भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo के मुताबिक, S2 FE ने 32 घंटे 37 मिनट तक लगातार इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट टेस्टिंग लाइवस्ट्रीम के लिए Guinness World Record भी हासिल किया है।