ASUS Zenbook 14 लैपटॉप की 5 नवंबर को एंट्री, 33 घंटे की बैटरी और 1.1 किलो वजन!

ASUS Zenbook 14 लैपटॉप की 5 नवंबर को एंट्री, 33 घंटे की बैटरी और 1.1 किलो वजन!

• 7333 रुपये की EMI में घर ले जा सकेंगे लैपटॉप, नीले, गुलाबी और बेज, तीन रंगों में मिलेंगे

• स्क्रैच और दाग से बचाव वाला खास मटीरियल, ASUS Zenbook 14 का डिजाइन बना देगा दीवाना

• लंबी बैटरी और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आएगा ASUS Zenbook 14, इस दिन होगी लॉन्चिंग

ASUS Zenbook 14 की नई रेंज में मिलेंगे स्टाइल और टेक्नोलॉजी के नए रंग

ASUS भारत में अपनी नई Zenbook 14 लैपटॉप सीरीज 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रही है। नई रेंज तीन आकर्षक रंगों—Arctic Blue, Komodo Coral और Zabriskie Beige में आएगी। इसमें 1.1 किलोग्राम तक हल्का वजन, सिर्फ 1.39 सेंटीमीटर की मोटाई और 33 घंटे तक की दावा की गई बैटरी लाइफ मिलेगी। लैपटॉप में Snapdragon X, AMD Ryzen AI 7 345 और Intel Core Ultra 9 Series 3 तक के प्रोसेसर विकल्प होंगे। साथ ही, इसमें 50 TOPS तक की NPU क्षमता वाले AI फीचर्स मिलेंगे। ASUS ने Zenbook 14 की वास्तविक कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसमें सिर्फ EMI की जानकारी दी गई है। Easy Pay के तहत नो-कॉस्ट EMI 7,333 रुपये प्रति माह से शुरू होगी।
ASUS ने नई Zenbook 14 सीरीज को ‘Design You Can Feel’ की सोच के साथ तैयार किया है। Arctic Blue, Komodo Coral और Zabriskie Beige रंग इसे अलग पहचान देंगे। कंपनी का जोर सिर्फ लैपटॉप की खूबसूरती पर नहीं, बल्कि उसके मटेरियल, फिनिश और इस्तेमाल के अनुभव पर भी है।
नई सीरीज में ASUS का Ceraluminum मटेरियल दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह एल्युमिनियम के हल्केपन और सिरेमिक के खास गुणों का मेल है। इसे खरोंच, घिसाव और उंगलियों के निशान के प्रति प्रतिरोधी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। लैपटॉप का ऑल-मेटल डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है।
Zenbook 14 का वजन करीब 1.1 किलोग्राम और मोटाई 1.39 सेंटीमीटर से शुरू होती है। इससे इसे ऑफिस, कॉलेज और यात्रा के दौरान ले जाना आसान हो सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 33 घंटे तक चल सकती है। वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल, सेटिंग्स और मॉडल के अनुसार अलग हो सकता है।
ASUS नई रेंज में Snapdragon X, AMD Ryzen AI 7 345 और Intel Core Ultra 9 Series 3 तक के प्रोसेसर विकल्प देगी। कंपनी के मुताबिक, इसमें 50 TOPS तक की NPU क्षमता मिलेगी, जो समर्थित AI कार्यों को तेजी से पूरा करने में मदद कर सकती है।
ASUS Easy Pay के तहत नो-कॉस्ट EMI 18 महीने तक के लिए 7,333 रुपये प्रति माह से शुरू होगी। वहीं, लो-कॉस्ट EMI 24 महीने तक के लिए 6,234 रुपये प्रति माह से उपलब्ध होगी। ये वित्तीय विकल्प हैं, लैपटॉप की घोषित बिक्री कीमत नहीं।