63,499 रुपये में Infinix का गेमिंग फोन GT 50 Pro लॉन्च, 1 रुपये में मिलेगा JioGames Pro Pass

63,499 रुपये में Infinix का गेमिंग फोन GT 50 Pro लॉन्च, 1 रुपये में मिलेगा JioGames Pro Pass

फोन नहीं, चलता-फिरता गेमिंग कंसोल,  144Hz डिस्प्ले और लिक्विड कूलिंग से मचाएगा धूम

• मोबाइल से टीवी तक गेमिंग का मजा, 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix GT 50 Pro का पूरा गेमिंग इकोसिस्टम

• गेमर्स के लिए Infinix का मास्टरस्ट्रोक! कंट्रोलर, कूलर और डॉक के साथ आया GT 50 Pro

Infinix ने भारत में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 63,499 रुपये है। कंपनी ने इसे सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण गेमिंग इकोसिस्टम के रूप में पेश किया है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी और खास HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिलता है। फोन में 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अंदर कूलिंग लिक्विड के बहाव को पारदर्शी विंडो से देखा जा सकता है। कंपनी इसके साथ GT NX Controller, GT NX Station डॉक और GT MagCharge Cooler 2.0 जैसे गेमिंग एक्सेसरीज भी पेश कर रही है। शुरुआती खरीदारों को गेमिंग एक्सेसरीज का पूरा बंडल और JioGames Pro Pass का 28 दिनों का ऑफर सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा।

Infinix GT 50 Pro को कंपनी ने ‘Game Together’ की सोच के साथ तैयार किया है। इसका मकसद मोबाइल गेमिंग को अगले स्तर पर ले जाना है। फोन को खास कंट्रोलर की मदद से हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, GT NX Station डॉक की मदद से इसे संगत टीवी और मॉनिटर से जोड़कर बड़ी स्क्रीन पर भी गेम खेल सकते हैं। इस तरह कंपनी ने फोन, गेमिंग कंट्रोल, कूलिंग, ऑडियो और क्लाउड गेमिंग को एक ही इकोसिस्टम में जोड़ने की कोशिश की है।

Infinix GT 50 Pro का डिजाइन सुपरकार से प्रेरित है। इसमें Cyber Mecha डिजाइन के साथ पारदर्शी Pipeline Window Display दी गई है। फोन को Black Abyss और Red Blaze कलर में पेश किया गया है। इसमें Mechanical Light Waves RGB लाइटिंग सिस्टम दिया गया है।

फोन की सबसे खास खूबियों में इसका HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम शामिल है। इस तकनीक का उद्देश्य लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन की गर्मी को प्रभावी तरीके से बाहर निकालना है। फोन में Pressure-Sense GT Triggers 2.0 भी दिए गए हैं इससे सपोर्टेड गेम्स में स्क्रीन पर बार-बार टच किए बिना कंट्रोल करना आसान हो सकता है।

Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Infinix GT 50 Pro में XArena गेमिंग इंटरफेस दिया गया है। इसमें इंस्टॉल किए गए गेम्स को एक जगह से एक्सेस किया जा सकता है। JioGames के साथ साझेदारी के तहत यूजर्स को 1,000 से ज्यादा गेम्स वाली लाइब्रेरी तक पहुंच मिल सकती है। कंपनी योग्य खरीदारों को JioGames Pro Pass 28 दिनों के लिए सिर्फ 1 रुपये में देने का ऑफर भी पेश कर रही है। इसकी नियमित कीमत 499 रुपये है।