realme C100i 4G 14,999 रुपये में लॉन्च, बजट में पावर का तूफान

realme C100i 4G 14,999 रुपये में लॉन्च, बजट में पावर का तूफान

• चार्जर भूल जाइए! 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन वाला realme फोन लॉन्च

नई दिल्ली। realme ने भारतीय बाजार में नया realme C100i 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत ₹14,999 रखी है। इस कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और IP64 रेटिंग शामिल हैं। फोन की बिक्री 27 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है।

realme C100i 4G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन की बिक्री 27 अगस्त से मेनलाइन स्टोर्स, Flipkart और realme.com पर शुरू हो गई है। मेनलाइन स्टोर्स पर 7 महीने की EMI लेने पर 1 महीने की EMI, 8 महीने की EMI पर 2 महीने की EMI और 10 महीने की EMI पर 3 महीने की EMI की छूट दी जा रही है। Flipkart और realme.com पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है।

realme C100i 4G में 6500mAh की बैटरी दी गई है। इसे 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन से दूसरे कंपैटिबल डिवाइस और एक्सेसरीज को चार्ज करने के लिए 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है।

फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 फीसदी है। डिस्प्ले 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स ज्यादा स्मूथ रहने का दावा किया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स (HBM) है। इसमें DC Dimming भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे तैयार किया गया है।

realme C100i 4G Android 16 पर आधारित realme UI पर चलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 3 साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

फोन को IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस मिला है। कंपनी ने इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस होने का भी दावा किया है। इससे फोन को रोजमर्रा की धूल, पानी के छींटों और सामान्य गिरने-टकराने से बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

realme C100i 4G की मोटाई 8.69mm है और इसका वजन करीब 210 ग्राम है। फोन दो रंगों—Midnight Black और BlackSkyline Silver—में आता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन भी दिया गया है।

X