11,999 में Infinix Smart 20 फोन लॉन्च, 7.7mm पतला फोन 5200mAh बैटरी संग मचाएगा धमाल

11,999 में Infinix Smart 20 फोन लॉन्च, 7.7mm पतला फोन 5200mAh बैटरी संग मचाएगा धमाल

बिना नेटवर्क भी कॉलिंग : 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कॉलिंग का सपोर्ट

कम दाम में ज्यादा फीचर, 48 महीने तक स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा

बजट स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है। Infinix ने अपना नया Infinix SMART 20 भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया है। लॉन्च ऑफर्स और बैंक छूट के बाद इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत सिर्फ 11,999 रुपये रखी गई है। कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन, 120Hz डिस्प्ले, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ यह फोन ग्राहकों का ध्यान खींच रहा है।

SMART 20 की सबसे बड़ी खासियत इसका 7.7mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन है, जो इसे बजट सेगमेंट में स्टाइलिश लुक देता है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। विडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और गेमिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 48 महीने तक स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।

इस फोन में Ultra Link तकनीक है। कंपनी के अनुसार यह फीचर नेटवर्क न होने की स्थिति में भी लगभग 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देता है। Voiceprint Noise Reduction तकनीक कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है।

AI के दौर में Infinix ने भी SMART 20 को स्मार्ट फीचर्स से लैस किया है। Android 16 आधारित XOS 16 पर चलने वाले इस फोन में Folax AI असिस्टेंट मिलता है, जिसकी मदद से डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, गाना पहचानना, शेड्यूल बनाना और कई अन्य काम आसानी से किए जा सकते हैं।

SMART 20 को IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस को 25,000 से ज्यादा ड्रॉप टेस्ट से गुजारा गया है और यह 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। फोन में 5200mAh बैटरी, 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कुल मिलाकर, कम बजट में बड़ी स्क्रीन, AI फीचर्स, लंबी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहने वालों के लिए Infinix SMART 20 एक दमदार पैकेज बनकर सामने आया है।