• Shadow Gold कलर, ब्लैक अलॉय और नई स्क्रीन! MG Windsor INDULGE Edition की पहली झलक
रूफ माउंटेड स्क्रीन से पीछे बैठे यात्रियों को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
• MG Windsor EV का फेस्टिव धमाका! 449 KM तक की रेंज वाली MG Windsor EV को मिलेगा नया अंदाज
• ब्लैक-टैन इंटीरियर के साथ इलेक्ट्रिक कार में बिजनेस-क्लास कम्फर्ट!
JSW MG Motor India अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का खास फेस्टिव एडिशन MG Windsor INDULGE Edition जल्द लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस नई एडिशन के ‘PRIVE Screen’ फीचर की पहली झलक दिखाई है। यह स्क्रीन खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए दी जाएगी। इसका मकसद सफर को ज्यादा आरामदायक, सुविधाजनक और प्रीमियम बनाना है।
इससे पहले कंपनी ने कार के नए Shadow Gold एक्सटीरियर कलर की झलक दिखाई थी। अब नए टीजर में कार के केबिन और यात्रियों के आराम पर फोकस किया गया है। इस एडिशन में नए रंग, खास सीट अपहोल्स्ट्री और अतिरिक्त कम्फर्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
MG Windsor INDULGE Edition का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी नई PRIVE Screen होगी। यह रूफ-माउंटेड फ्लिप-डाउन स्क्रीन होगी, जिसे पीछे की सीटों पर बैठे यात्री इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे कार के पिछले हिस्से में सफर करने वालों को एक अलग एंटरटेनमेंट और कम्फर्ट एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
नई एडिशन में एक्सटीरियर के लिए Shadow Gold कलर थीम दी जाएगी। इसके साथ 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और बाहर की तरफ INDULGE बैज मिलेंगे। कार में पहले की तरह LED लाइटिंग, बॉडी क्लैडिंग, ऑल-ब्लैक रूफ और ब्लैक आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ORVMs) दिए जाने की उम्मीद है।
कार के केबिन में Urban Tan और Black कलर की नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है। आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर INDULGE की एम्बॉसिंग होगी। आगे बैठने वालों के लिए नेक कुशन और पीछे के यात्रियों के लिए तकिए भी दिए जा सकते हैं। कंपनी का फोकस सिर्फ बाहरी लुक बदलने पर नहीं, बल्कि यात्रियों को ज्यादा आरामदायक अनुभव देने पर भी है।
MG Windsor EV के मौजूदा मॉडल में 38kWh और 52.9kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं। इनके साथ कंपनी क्रमशः 332 किलोमीटर और 449 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देती है। दोनों बैटरी विकल्पों में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 136hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
मौजूदा Windsor EV की एक्स-शोरूम कीमत बैटरी और वेरिएंट के अनुसार लगभग 14.70 लाख से 19 लाख रुपये के बीच बताई गई है। नई INDULGE Edition की कीमत सामान्य मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Windsor EV के दो साल पूरे होने और 80,000 से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के मौके पर यह स्पेशल एडिशन पेश किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य प्रीमियम फीचर्स और बेहतर कम्फर्ट के जरिए अपनी इलेक्ट्रिक कार को ग्राहकों के लिए और आकर्षक बनाना है।
