तीन दिन चलेगी बैटरी, Moto G37 POWER पर लिमिटेड पीरियड ऑफर, बचेंगे हजारों रुपये
स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Motorola ने बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Moto G37 और Moto G37 POWER सीरीज पर सीमित अवधि के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत Moto G37 अब सिर्फ 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 7000mAh की विशाल बैटरी वाले Moto G37 POWER की शुरुआती कीमत घटकर ₹15,999 रह गई है।
ऐसे समय में जब अधिकांश स्मार्टफोन कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं, Motorola ने ग्राहकों को राहत देते हुए अपने दमदार 5G स्मार्टफोन कम कीमत पर उपलब्ध कराए हैं। यही वजह है कि यह ऑफर बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास माना जा रहा है। Moto G37 POWER की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग में यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग तीन दिन तक चल सकता है। लंबे समय तक बैटरी बैकअप चाहने वाले छात्रों, प्रोफेशनल्स और यात्रियों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G नेटवर्क पर तेज स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव प्रदान करता है। फोन में 8GB तक रैम, RAM Boost तकनीक और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Google Gemini AI और Circle to Search जैसे आधुनिक AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। मजबूती के मामले में भी Moto G37 POWER काफी आगे नजर आता है। फोन को Gorilla Glass 7i की सुरक्षा, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। रोजमर्रा की छोटी-मोटी गिरावट, धूल और पानी के छींटों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
वहीं Moto G37 भी कम कीमत में शानदार फीचर्स ऑफर करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स और 5G कनेक्टिविटी जैसी खूबियां मिलती हैं। ₹15,000 से कम कीमत में यह फोन एक मजबूत विकल्प बनकर उभरता है। Moto G37 (4GB+64GB) की कीमत 13,999 रुपये है। Moto G37 POWER (4GB+128GB) 15,999 रुपये में आएगा, जबकि आप Moto G37 POWER (8GB+128GB) 19,999 (बैंक ऑफर सहित) खरीद सकते हैं।
