AI की दुनिया में अब एक नई क्रांति की तैयारी, मोबाइल की दुनिया से आगे बढ़कर Nothing ला रहा है बिना स्क्रीन वाला AI डिवाइस
अब मोबाइल पर बार-बार टाइप करने की जरूरत नहीं! AI खुद समझेगा आपकी जरूरत
अब AI को हर बात समझानी नहीं पड़ेगी! Nothing बनाने जा रहा है स्मार्ट डिजिटल साथी
AI को मिलेगा नया अवतार! Nothing के CEO ने बताया अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी का भविष्य
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अब एक नई क्रांति की तैयारी है। स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी Nothing अब AI के क्षेत्र में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी के CEO karl peiने ऐलान किया है कि Nothing अपना पहला AI-नेटिव प्रोडक्ट अगले महीने लॉन्च करेगी। इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें कोई नई स्क्रीन नहीं होगी और न ही यह किसी सामान्य मोबाइल ऐप की तरह काम करेगा। यानी कंपनी AI को इस्तेमाल करने का एक बिल्कुल नया तरीका पेश करने की तैयारी में है।
karl pei ने ‘Toolmakers’ शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि आने वाले समय में AI की असली ताकत केवल सवालों के जवाब देने में नहीं, बल्कि लोगों के काम को आसान बनाने और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को समझने में होगी। टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री फिलहाल AI के लिए अगला बड़ा हार्डवेयर डिवाइस बनाने की दौड़ में कुछ जल्दबाजी कर रही है।
karl pe iके मुताबिक, AI का भविष्य केवल चैट इंटरफेस तक सीमित नहीं रहेगा। आज लोग AI से सवाल पूछते हैं और जवाब हासिल करते हैं, लेकिन भविष्य में AI खुद यूजर की जरूरतों को समझकर कई काम कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि AI की सबसे बड़ी कमजोरी फिलहाल संदर्भ यानी Context की कमी है। AI को यूजर के ईमेल, कैलेंडर, बातचीत और कामकाज की जानकारी मिलने के बावजूद कई बार उसे पूरी स्थिति समझाने की जरूरत पड़ती है। अगर AI लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों और जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने लगे तो उसकी उपयोगिता कई गुना बढ़ सकती है।
पेई का मानना है कि AI का वास्तविक विस्तार प्रोडक्टिविटी यानी कामकाज को आसान बनाने वाले टूल्स से होगा। जिस तरह पर्सनल कंप्यूटर और मोबाइल फोन ने शुरुआत में कामकाज की दुनिया में अपनी जगह बनाई और बाद में आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गए, उसी तरह AI का सफर भी आगे बढ़ेगा।
karl peiने डिजाइन पर भी खास जोर दिया। उनका कहना है कि प्रोडक्टिविटी टूल्स का मतलब केवल काम करने वाले साधन नहीं होना चाहिए। इन्हें खूबसूरत, आकर्षक और इस्तेमाल में आसान भी होना चाहिए। उन्होंने Olivetti Valentine जैसे डिजाइन आइकन का उदाहरण देते हुए बताया कि तकनीक और खूबसूरती एक साथ चल सकते हैं। अब सबकी निगाहें अगले महीने होने वाले लॉन्च पर हैं।
