6500mAh बैटरी से लैस vivo T5 Lite 5G की बिक्री शुरू, मिलेगा 1,500 रुपये का डिस्काउंट

6500mAh बैटरी से लैस vivo T5 Lite 5G की बिक्री शुरू, मिलेगा 1,500 रुपये का डिस्काउंट

नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और मजबूत डिजाइन आज सबसे जरूरी फीचर्स बन चुके हैं। इसी को देखते हुए इन्हीं शानदार खूबियों से लैस vivo का नया स्मार्टफोन vivo T5 Lite 44W 5G अब इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, दमदार प्रोसेसर और AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन दिया है। vivo T5 Lite 44W 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

कंपनी का कहना है कि यह फोन दिनभर के सामान्य इस्तेमाल से लेकर विडियो देखने, गेमिंग और सोशल मीडिया जैसे कामों में बेहतर बैकअप देने में सक्षम है। vivo T5 Lite 44W 5G को Twilight Shadow और Wave Blue कलर में पेश किया गया है। यह फोन vivo India e-store, Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। HDFC Bank, SBI Bank और Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 3 महीने तक No-Cost EMI की सुविधा मिलेगी।

फोन में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इससे कम समय में बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। जिन यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की परेशानी होती है, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है। vivo T5 Lite 44W 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग, गेमिंग और 5G कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। फोन में कंपनी ने सेगमेंट का ब्राइट 17.13cm डिस्प्ले दिया है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहतर मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा अच्छी रोशनी में बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करता है। फोन में कई स्मार्ट AI फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist, vivo DocMaster, AI Screen Translation और Google Gemini शामिल हैं। ये फीचर्स फोटो एडिटिंग, नोट्स बनाने, ट्रांसलेशन और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद करते हैं। vivo T5 Lite 44W 5G को मजबूती के लिए तैयार किया गया है। इसमें Military-Grade Durability, Triple Anti-Drop SGS Certification और IP65 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है। फोन धूल और पानी की छींटों से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा और सामान्य गिरने या झटकों को बेहतर तरीके से झेल सकता है।