Google Cloud का AI धमाका! अब छोटे कारोबार को मिलगी ताकत और रफ्तार

Google Cloud का AI धमाका! अब छोटे कारोबार को मिलगी ताकत और रफ्तार

Google Cloud के एकीकृत AI प्लेटफॉर्म से डेटा से लेकर कामकाज तक सब होगा आसान

600 से ज्यादा बिजनेस लीडर्स के बीच Google Cloud का बड़ा ऐलान

Google Cloud से आसान होंगे रोजमर्रा के काम

ईमेल, इन्वेंट्री और बिलों का काम होगा आसान, Google Cloud के AI टूल पर नजर

Google Cloud का फोकस उत्पादकता, सुरक्षा और ग्रोथ पर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों या मोटे बजट वाले कारोबारियों तक सीमित नहीं रहने वाला। Google Cloud भारत के छोटे और मझोले कारोबारों को AI की ताकत देकर उनकी काम करने की रफ्तार, उत्पादकता और कमाई बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। नई दिल्ली में आयोजित Cloud Day India 2026 में कंपनी ने दिखाया कि कैसे AI की मदद से कारोबारियों को रोजमर्रा के काम आसान बनाने, खर्च पर नियंत्रण रखने और नए अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है। इस कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, मीडिया और वित्तीय सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के 600 से अधिक संस्थापकों, प्रबंध निदेशकों और टेक्नोलॉजी लीडर्स ने हिस्सा लिया।
Google Cloud ने Gemini AI मॉडल, Google Workspace, डेटा एनालिटिक्स और सुरक्षित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ जोड़कर ऐसे समाधान पेश किए, जिन्हें अपनाने के लिए कंपनियों को बड़े टेक्नोलॉजी विभाग या लंबे बदलावों की जरूरत नहीं पड़ेगी। Siyaram’s, Tinna Rubber, The Printers Mysore और Johnson Lifts जैसी कंपनियां पहले ही Google Cloud की तकनीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। Johnson Lifts ने Google Workspace और AppSheet की मदद से फील्ड में काम करने वाले 2,000 कर्मचारियों को जोड़कर कुल उत्पादकता में 10% बढ़ोतरी और IT सपोर्ट टिकटों में 20% कमी दर्ज की। वहीं, Tinna Rubber ने ईमेल सिस्टम में बदलाव के बाद लगभग 100% अपटाइम हासिल किया।
Google Cloud के अनुसार, छोटे और मझोले कारोबारों के सामने AI अपनाने की सबसे बड़ी बाधाएं बिखरा हुआ डेटा, पुराने टेक्नोलॉजी सिस्टम और निवेश से मिलने वाले लाभ का आकलन करने में मुश्किल हैं। कंपनी ने इसे ‘AI Value Gap’ का नाम दिया है। Gemini की मदद से कर्मचारी प्रस्ताव तैयार करने, ग्राहकों की ईमेल बातचीत का सार निकालने और नियमित कार्यों को व्यवस्थित करने जैसे काम कर सकते हैं। Tinna Rubber & Infrastructure हर साल लगभग एक लाख टन पुराने टायरों से प्राप्त रबर और स्टील का पुनर्चक्रण करती है। Google Workspace अपनाने के बाद कंपनी ने लगभग 100% अपटाइम, ईमेल डिलीवरी में 95% सुधार की जानकारी दी है।
मीडिया क्षेत्र में The Printers Mysore ने एक महीने में 25 कार्यालयों के 1,000 से अधिक कर्मचारियों को Google Workspace पर स्थानांतरित किया। अब उन कंपनियों को भी AI अपनाने में मदद मिल सकती है, जिनके पास अपनी बड़ी IT टीम नहीं है।
Google Cloud Day India 2026 का मुख्य संदेश यही रहा कि AI का लाभ उठाने के लिए अब बड़े बजट या विशाल टेक्नोलॉजी टीम की जरूरत अनिवार्य नहीं है। कंपनी ने भारत के डिजिटल और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।