AI चिप से स्मार्टफोन तक Samsung का जलवा, एशिया की इकलौती कंपनी Samsung 2020 से टॉप-5 में कायम
Samsung की सात साल की बादशाहत! AI, स्मार्टफोन और चिप कारोबार ने मजबूत की वैश्विक पहचान
टेक्नोलॉजी की दुनिया में Samsung ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज Samsung Electronics ने Interbrand की ‘Best Global Brands 2026’ सूची में लगातार सातवें साल पांचवां स्थान हासिल किया है। कंपनी की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 105.2 अरब डॉलर पहुंच गई है। खास बात यह है कि Samsung वर्ष 2020 से लगातार हर साल ग्लोबल टॉप-5 में जगह बनाए रखने वाली एशिया की एकमात्र कंपनी है। यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेज रफ्तार पूरी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री का नक्शा बदल रही है। Samsung की इस सफलता के पीछे AI सेमीकंडक्टर में निवेश, हाई-वैल्यू मेमोरी चिप की बढ़ती मांग, स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज में AI का विस्तार तथा ग्राहकों पर केंद्रित ‘One Samsung’ रणनीति को अहम माना गया है।
कंपनी का सेमीकंडक्टर कारोबार AI के लिए जरूरी मेमोरी उत्पादों की आपूर्ति बढ़ा रहा है। वहीं, उसका Device eXperience (DX) डिवीजन मोबाइल, टेलीविजन और घरेलू उपकरणों में ज्यादा व्यक्तिगत और कनेक्टेड AI अनुभव देने पर जोर दे रहा है। Samsung के मुताबिक, उसकी तकनीकी प्रतिस्पर्धा और वित्तीय प्रदर्शन ने वैश्विक ब्रांड के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत किया है। लगातार सात साल तक शीर्ष पांच में बने रहना दिखाता है कि कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि AI और कनेक्टेड तकनीक के जरिए दुनिया भर के ग्राहकों के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने में भी जुटी है।
Samsung के Device Solutions (DS) डिवीजन ने AI से जुड़ी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हाई-वैल्यू मेमोरी उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाई है। कंपनी ने HBM4 मेमोरी की पहली बड़े पैमाने पर उत्पादन और व्यावसायिक शिपमेंट की उपलब्धि का भी उल्लेख किया है। AI डेटा सेंटर और उन्नत कंप्यूटिंग सिस्टम के विस्तार के बीच ऐसी मेमोरी तकनीक सेमीकंडक्टर कारोबार में अहम भूमिका निभाती है।
Samsung ने AI सेमीकंडक्टर में केंद्रित निवेश को अपने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन के प्रमुख कारकों में शामिल किया है। Samsung अपने Device eXperience डिवीजन के जरिए AI को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने पर काम कर रही है। कंपनी मोबाइल डिवाइस, टेलीविजन और घरेलू उपकरणों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाकर ग्राहकों को ज्यादा सुविधाजनक और व्यक्तिगत अनुभव देने की कोशिश कर रही है।
कंपनी ने इस साल Galaxy Z Fold8 पेश किया, जो उसकी आठवीं पीढ़ी का फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Samsung की ब्रांड रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘One Samsung’ दृष्टिकोण है। इसके तहत कंपनी अपने विभिन्न उत्पादों और सेवाओं को ग्राहकों के लिए अधिक सहज और कनेक्टेड बनाने पर जोर देती है। इसका उद्देश्य अलग-अलग डिवाइस के बीच बेहतर तालमेल और एक समान अनुभव उपलब्ध कराना है। Samsung का लगातार सातवें साल पांचवें स्थान पर बने रहना उसकी वैश्विक ब्रांड पहचान की मजबूती को दर्शाता है।
