• 1 सितंबर से 9999 रुपये में बिक्री, फोन खरीदने के बाद 4 साल तक टेंशन फ्री!
• फोन की उम्र सिर्फ हार्डवेयर से नहीं होगी तय, boltt ने 4 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट से मचाई हलचल
स्मार्टफोन खरीदने के बाद लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी मिलना अब ग्राहकों के लिए भी अहम हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड boltt ने अपने Ace 5G और Evo स्मार्टफोन के लिए 3+4 Software Commitment का ऐलान किया है। दोनों फोन को तीन बड़े Android OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। सिक्योरिटी अपडेट कम से कम हर तिमाही जारी किए जाएंगे। अगर कोई गंभीर सुरक्षा खामी सामने आती है तो उसे दूर करने के लिए जरूरत के मुताबिक अलग से क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट भी जारी किए जाएंगे।
Ace 5G और Evo दोनों स्मार्टफोन 1 सितंबर से Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Ace 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जबकि पहले दिन इसकरू करीब 12,999 रुपये होगी। वहीं Evo की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होगी और पहले दिन इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद फोन खरीदने के बाद भी ग्राहकों को लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड अनुभव देना है। boltt के 3+4 प्लान में सबसे खास हिस्सा तीन बड़े Android OS अपग्रेड हैं। इससे Ace 5G और Evo को कई Android पीढ़ियों तक नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और अपडेटेड अनुभव मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन को चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। कम से कम हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट जारी किया जाएगा।
boltt ने सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए एक स्पष्ट टाइमलाइन तय की है। कंपनी के मुताबिक सपोर्ट की अवधि फोन की आधिकारिक लॉन्च तारीख से गिनी जाएगी। इससे ग्राहकों को यह समझने में आसानी होगी कि उन्हें कितने समय तक अपडेट और सिक्योरिटी सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन बाजार में अब केवल प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी जैसे हार्डवेयर फीचर्स ही खरीद का आधार नहीं रह गए हैं। फोन कितने साल तक सुरक्षित रहेगा और उसे कितने समय तक नए सॉफ्टवेयर मिलेंगे, यह भी ग्राहक के फैसले में अहम भूमिका निभा रहा है।
boltt के फाउंडर और CEO अरनव किशोर ने कहा कि फोन खरीदने के साथ ग्राहक को मिलने वाली वैल्यू खत्म नहीं होनी चाहिए। कंपनी 3+4 Software Commitment से तीन बड़े Android अपग्रेड, चार साल का सिक्योरिटी सपोर्ट और डिवाइस के पूरे जीवनकाल में नियमित सुरक्षा अपडेट देगी। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सॉफ्टवेयर अपग्रेड, सिक्योरिटी अपडेट और उनके रोलआउट का समय चिपसेट या प्लेटफॉर्म सपोर्ट, Google की सर्टिफिकेशन जरूरतों, तकनीकी अनुकूलता और अन्य संबंधित परिस्थितियों पर निर्भर कर सकता है।
